---Advertisement---

Do Patti: दो बहनों में महाभारत! Shaheer Sheikh के प्यार में किस हद को पार करेगी Kriti Sanon की जुड़वा बहन, लव ट्रायंगल में फंसी Kajol

Do Patti: कृति सेनन और काजोल की फिल्म 'दो पत्ती' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि इसे देखने के बाद आप फिल्म के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 14, 2024 2:28 अपराह्न

Do Patti
Follow Us
---Advertisement---

Do Patti: काजोल (Kajol), शहीर शेख (Shaheer Sheikh) और डबल रोल में कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘दो पत्ती‘ (Do Patti) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 2 मिनट 36 सेकंड के इस ट्रेलर (Do Patti Trailer) वीडियो को देखने के बाद आप ट्विस्ट और टर्न्स जानने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। यह वाकई जबरदस्त है और आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। ट्रेलर को देख फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगेंगे।

Do Patti Trailer में Kajol का धांसू अवतार

ट्रेलर में काजोल शहीर शेख से यह पूछती हुई नजर आती है कि अब आराम से बता की एक्सीडेंट वाली सुबह हुआ क्या था। इसके अलावा उनका धमाकेदार डायलॉग लोगों का दिल जीत रहा है। वह कहती हैं फसना मेरी स्पेशियलिटी है। कभी पेट्रोलिंग में तो कभी भारतीय दंड संहिता को समझने में। रूल बुक फॉलो करते-करते आ गई यहां। पुलिस ऑफिसर के किरदार में काजोल को देखने के लिए फैंसी एक्साइटेड हो गए हैं।

Kriti Sanon का डबल रोल और शहीर शेख का Do Patti Trailer में जलवा

शहीर शेख के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनके प्यार में पागल है कृति सेनन और उनकी जुड़वा बहन। जहां एक भोली भाली है तो दूसरी चालाक के साथ-साथ मानसिक रूप से बीमार।ट्रेलर में दिखाया जाता है कैसे अपनी ही बहन के प्यार को पाने के लिए दूसरी हर हद को पार कर जाती है। ऐसे में जेल की सलाखों के पीछे होते हैं शहीर। ऐसे में आप इस ट्रेलर को एंजॉय कर सकते हैं क्योंकि इसमें काफी ट्विस्टर टर्न्स है। क्या अपनी मासूमियत साबित कर पाएंगे एक्टर।

क्या है Do Patti Trailer में खास

जहां तक ‘दो पत्ती’ फिल्म की बात करें तो यह कृति सेनन के प्रोडक्शन के तले बनने वाली उनकी पहली फिल्म है जो 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस ट्रेलर में शहीर और कृति के बीच रोमांटिक सीन्स को दिखाया गया है और इसमें लिप लॉक से लेकर जबरदस्त रोमांस तक से फैंस को लुभाने की कोशिश की गई है। शशांक चतुर्वेदी के निर्देशन में बनने वाली कनिका ढिल्लो की यह कहानी जबरदस्त है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026