---Advertisement---

Don 3: रणवीर सिंह के बाद डॉन यूनिवर्स में कियारा आडवाणी की एंट्री, बॉस लेडी बनकर करती दिखेंगी एक्शन

Don 3: बीते दिन सोमवार को डॉन के मेकर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक स्पेशल अनाउंसमेंट की घोषणा की थी जो वह 20 फरवरी को करने वाले थे। अब वह घोषणा हो गई है। जी हां दरअसल डॉन यूनिवर्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की एंट्री हो गई है। इसकी घोषणा स्पेशल अंदाज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2024 1:05 अपराह्न

don 3
Follow Us
---Advertisement---

Don 3: बीते दिन सोमवार को डॉन के मेकर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक स्पेशल अनाउंसमेंट की घोषणा की थी जो वह 20 फरवरी को करने वाले थे। अब वह घोषणा हो गई है। जी हां दरअसल डॉन यूनिवर्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की एंट्री हो गई है। इसकी घोषणा स्पेशल अंदाज में मेकर्स ने एक क्लिप शेयर कर फैंस को दिखाई। वहीं डॉन 3 में कियारा की एंट्री के बाद लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि कियारा एक्शन कर धमाका मचाती हुई नजर आएंगी क्योंकि उन्हें इस तरह के किरदार में देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Don 3 में कियारा बरपाएगी कहर

वैसे कियारा के नाम पर पहले से हलचल थी और अब इस बात की जानकारी ऑफीशियली हो गई है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह के साथ उनकी फ्रेश जोड़ी निश्चित तौर पर कुछ तो कमाल दिखाएगी। यह जोड़ी लोगों के बीच किस कदर हंगामा बरपाने में कामयाब होती है यह देखना तो दिलचस्प होने वाला है। लेकिन ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी कियारा की एंट्री निश्चित तौर पर उनके लिए किसी माइलस्टोन से कम साबित नहीं होने वाली है। ऐसे में उन्हें इस फिल्म में देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

Don 3 में प्रियंका को कियारा ने कर दिया रिप्लेस

फरहान अख्तर की यह फ्रेंचाइजी अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर डॉन की रीमेक है। वहीं दूसरे पार्ट में डॉन के किरदार में शाहरुख खान की एंट्री हुई थी जिसके अपोजिट देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आई थी। वहीं अब प्रियंका को कियारा ने रोमा बनकर रिप्लेस कर दिया है। तो रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को। कहा जाता है कि Don 3 को लेकर जब शाहरुख खान से बातचीत की गई थी तो उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद रणवीर की इस फिल्म में एंट्री हुई। जहां कुछ लोग रणवीर को इस फिल्म ने देखने के लिए ओवर एक्साइटेड हैं तो कुछ शाहरुख को रिप्लेस करने को लेकर खासा नाराज नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026