DNP India Hindi

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह से 40 करोड़ लेने के लिए कानूनी हथकंडा अपनाएंगे फरहान अख्तर, जानिए किसने कोर्ट में घसीटने का दिया सुझाव

Don 3 Controversy

Photo Credit- Google Don 3 Controversy

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह जहां एक तरफ धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ डॉन 3 को लेकर उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर डॉन 3 से रणवीर सिंह की एग्जिट को लेकर काफी सीरियस हो सकते हैं और उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट तक में घसीटा जा सकता है। फरहान अख्तर और रणवीर सिंह को कानूनी लड़ाई को लेकर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यह सुझाव दिया है। जहां एक तरफ फरहान अख्तर 40 करोड़ के हर्जाने की मांग कर रहे हैं तो रणवीर सिंह यह पैसे देने के लिए तैयार नहीं हैं।

डॉन 3 कंट्रोवर्सी लेगी आखिर क्या मोड़

डॉन 3 कंट्रोवर्सी को लेकर कहा गया कि करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, जोया अख्तर और पुनीत गोयनका ने आमिर खान के घर में मुलाकात की। कई नामी प्रोड्यूसर्स को ईमेल और व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए। हालांकि कई प्रोड्यूसर ने इसका जवाब भी नहीं दिया। हालांकि अब क्या फरहान अख्तर वाकई रणवीर सिंह के खिलाफ कोर्ट में ले जाते हैं। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर धुरंधर एक्टर की मुसीबत बढ़ सकती है।

क्यों रणवीर सिंह ने डॉन 3 को किया एग्जिट

डॉन 3 से रणवीर सिंह ने क्यों किनारा किया इसकी पूरी पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 एक्टर का क्रिएटिव मतभेद था और वह फाइनल ड्राफ्ट में कुछ बदलाव चाहते थे। इसके लिए मेकर्स तैयार नहीं हुए और उन्हें फिल्म छोड़ना पड़ा। हालांकि इसकी ऑफिसियल पुष्टि नहीं हुई।

क्या है Don 3 Controversy जिसमें फंसे रणवीर सिंह

दरअसल धुरंधर की रिलीज के बाद यह खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 को अलविदा कह दिया है। प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका था जिसकी वजह से फिल्म मेकर को नुकसान उठाना पड़ सकता है जिसकी भरपाई के लिए 40 करोड़ के हर्जाने की मांग की जा रही है। रणवीर सिंह अपनी जिद पर अडोग है और वह कोई भी पैसा देने के लिए तैयार नहीं हैं। कहा जा रहा था कि इस विवाद को सुलझाने के लिए पहले आमिर खान को चुना गया था लेकिन अब कहां जा रहा है कि प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने कानूनी हथकंडा अपनाने का सुझाव दिया है।

 

 

Exit mobile version