---Advertisement---

Don 3: ‘धुरंधर’ की सक्सेस ने क्या Ranveer Singh का किया दिमाग खराब? किंग खान की विरासत छोड़ने के बाद इन 3 बड़ी मूवी में दिखेगा एक्टर

Don 3: धुरंधर सुपरस्टार रणवीर सिंह डॉन 3 में नजर नहीं आएंगे। खबरें आ रही है उन्होंने फरहान अख्तर की इस मूवी को ना कर दिया है। वहीं, एक्टर के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 10, 2026 12:57 अपराह्न

Don 3
Follow Us
---Advertisement---

Don 3: बॉलीवुड को सबसे पहले डॉन देने वाले अमिताभ बच्चन थे। इनकी इस हिट मूवी को किंग शाहरुख खान ने आगे बढ़ाया वो ‘डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन’ और ‘डॉन 2: द किंग इज बैक’ जैसे दो सुपरहिट पार्ट लेकर आए। इसके बाद जैसे ही फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह की एंट्री हुई वैसे ही फैंस के चेहरे खिल गए। डॉन 3 का टीजर तक आ गया था। लेकिन अब रणवीर सिंह ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। इसके बाद वो विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, खबरें चल रही हैं कि, फरहान अख्तर के एक्सल प्रोडक्शन हाउस ने एक्टर से 40 करोड़ का मुआवजा मांगा है। हालंकि उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई हैं। लेकिन वो वापस नहीं आना चाहते हैं। लोगों को लग रहा है कि, एक्टर के सिर पर धुरंधर की सक्सेस चढ़कर बोल रही है।

Don 3  को रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ा?

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ने डॉन 3 से इसीलिए पल्ला झाड़ा है क्योंकि उन्हें मूवी की स्टोरी अच्छी नहीं लग रही है। इतना ही नहीं दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि, फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ने मूवी में जो बदलाव किए थे। वो भी एक्टर ने रिजेक्ट कर दिए। इसके बाद  उनकी मेकर्स के साथ लंबी मीटिंग भी चली लेकिन रणवीर सिंह ने डॉन 3 में काम करने से साफ मना कर दिया है। मेकर्स का कहना है कि, फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई थी। उनका नुकसान हुआ है इसीलिए वो एक्टर से 40 करोड़ का मुआवजा चाहते हैं। जो कि, रणवीर सिंह देने से मना कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि, अब डॉन 3 का अगला एक्टर कौन बनेगा?

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट

फिलहाल अभी तक डॉन 3 छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है। लेकिन  ऐसा दावा किया जा रहा है कि, एक्टर ये फिल्म नहीं करेंगे। वहीं, रणवीर सिंह के हाथ में कई बड़े प्रोजक्ट भी हैं। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इसी साल 19 मार्च को रिलीज हो रही है। वहीं, उनके पास ‘प्रलय’, ‘अंदाज अपना-अपना 2’, ‘सिम्बा 2’ और शक्तिमान जैसी बड़ी मूवी हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026