---Advertisement---

Dream Girl 2: ‘दिल का टेलीफोन’ बजाने अनन्या संग आ गए आयुष्मान, वीडियो में रोमांस के साथ लगा है कॉमेडी का तड़का

Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2‘ का गाना दिल का टेलीफोन जारी किया गया है और यह वाकई जबरदस्त है। इस गाने में अनन्या पांडे और आयुष्मान की जोड़ी जबरदस्त है। वहीं फिल्म के हर किरदार काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि यह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2023 2:45 अपराह्न

Dream Girl 2
Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2‘ का गाना दिल का टेलीफोन जारी किया गया है और यह वाकई जबरदस्त है। इस गाने में अनन्या पांडे और आयुष्मान की जोड़ी जबरदस्त है। वहीं फिल्म के हर किरदार काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि यह गाना लोगों के बीच ट्रेंड में है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। जहां तक इस गाने की बात करें तो इसमें आयुष्मान एक तरफ साड़ी पहन कर अपने आशिकों के दिलों को लूट रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक झलक दिखा रहे हैं। इस गाने को देखने के बाद शायद आप भी झूमने के लिए मजबूर हो जाए। आइए देखते हैं यह वीडियो।

आयुष्मान-अनन्या ही नहीं राजपाल यादव ने भी जीत फैंस का दिल

वीडियो में आयुष्मान और अनन्या की केमिस्ट्री देख आप दंग रह जाएंगे और कहना गलत नहीं होगा कि उनकी जोड़ी फैंस के दिलों को जीतने के लिए काफी है। गाने के इस वीडियो में आयुष्मान खुराना साड़ी पहनकर अपने पूजा वाले किरदार में अपने आशिकों को लुभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या के साथ उनकी जोड़ी भी देखने लायक है। दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। वहीं फिल्म में नजर आ रहे हैं राजपाल यादव को देख भी लोग सीटियां बजा रहे हैं। वह जिस तरह पूजा के पीछे दीवाने हैं वह गाने को खास बनाने के लिए काफी है। इसके अलावा गाने का लिरिक्स आप को झूमने के लिए मजबूर कर देगा।

यहां देखें Video:-

इस दिन तहलका मचाने आ रहे हैं आयुष्मान और अनन्या

एकता कपूर की यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से पहले लोग इस फिल्म के लिए काफी बेकरार हैं। पूजा के किरदार में आयुष्मान खुराना इस बार तहलका मचाते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म में उनका साथ देने अनन्या पांडे भी नजर आने वाली है और अब तक टीजर और ट्रेलर के साथ ‘दिल का टेलीफोन’ गाने में भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026