---Advertisement---

Dream Girl 2 Teaser: दिल का टेलीफोन बजाने आ गई पूजा! रेड शिमरी साड़ी में आयुष्मान की झलक देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड

Dream Girl 2 Teaser: इंतजार की घड़ी खत्म हुई और लोगों को पूजा का दीदार हो गया है। हम बात कर रहे हैं ड्रीम गर्ल 2 के टीजर की जो पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहा है। अब टीजर को जारी करते हुए लोगों की बेताबी को एक बार फिर मेकर्स बढ़ाते हुए नजर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2023 2:58 अपराह्न

DREAM GIRL 2
Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2 Teaser: इंतजार की घड़ी खत्म हुई और लोगों को पूजा का दीदार हो गया है। हम बात कर रहे हैं ड्रीम गर्ल 2 के टीजर की जो पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहा है। अब टीजर को जारी करते हुए लोगों की बेताबी को एक बार फिर मेकर्स बढ़ाते हुए नजर आए हैं। जी हां, इस टीजर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में 15 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे तो इस टीजर में ट्विस्ट दिखाई गई है लेकिन इसे देखने के बाद लोग ट्रेलर को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस टीजर में खास।

‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर है मजेदार

इस टीजर में आप देखेंगे कि बैकग्राउंड में ‘मेरे दिल का टेलीफोन’ गाने की धुन सुनाई दे रही है। वहीं रेड साड़ी में पूजा की झलक देखने को मिली है लेकिन इसमें भी ट्विस्ट है और इसे सिर्फ बैक साइड से दिखाया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि पूजा काफी फिट नजर आ रही है और अपनी अदाओं से लोगों को मदहोश कर रही हैं। इसे देखने के बाद कोई यह नहीं कह सकता कि यह कोई लड़की नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना है।

यहां देखें Video:-

जी हां, अपने अंदाज से आयुष्मान ने लोगों का दिल जीत लिया है। टीजर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ ही मिनट में इस वीडियो को 3000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है।

आयुष्मान ने दिखाई थी अनन्या की झलक

वही इससे पहले आयुष्मान खुराना ने परी यानी अनन्या पांडे की झलक दिखाई थी। अनन्या पांडे के साथ अपनी एक पोस्टर शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा था, “यह है परी मेरी ड्रीम गर्ल।” ड्रीम गर्ल का ट्रेलर कल यानी 1 अगस्त को जारी किया जाएगा वही टीजर जारी हो गया है। बता दें कि आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026