---Advertisement---

Dream Girl 2 Trailer: प्यार पाने के लिए पूजा बने आयुष्मान, अनन्या संग केमिस्ट्री है लाजवाब

Dream Girl 2 Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स लोगों को खास ट्रीट देते हुए नजर आए और इसलिए उन्होंने ट्रेलर जारी कर दिया है। इसे देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं और आयुष्मान की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 7:19 अपराह्न

Dream Girl 2 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2 Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स लोगों को खास ट्रीट देते हुए नजर आए और इसलिए उन्होंने ट्रेलर जारी कर दिया है। इसे देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं और आयुष्मान की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे वैसे में यह लोगों की उम्मीदो पर खरी उतरी है। एक बार फिर आयुष्मान पूजा के किरदार में सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं और फैंस उनकी कातिलाना अदाओं से बच नहीं पा रहे हैं। अब लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

क्या है इस ट्रेलर में खास

टेलर के साथ एक बार फिर पूजा यानी आयुष्मान खुराना फैंस के दिलों की घंटियां बजाने आ गए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि अपनी आवाज और कातिलाना हरकतों से एक बार फिर आयुष्मान खुराना बॉक्स ऑफिस पर कमाल करते हुए दिखेंगे और इस बात का सबूत है यह ट्रेलर। बालाजी मोशन पिक्चर्स यूट्यूब चैनल पर 3 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनन्या पांडे को पाने के लिए आयुष्मान पूजा बन जाते हैं और इसी के जरिए कमाई करने लगते हैं। अब ऐसे नहीं यह देखना दिलचस्प है कि क्या उनके इस काम की वैल्यू होगी और क्या उनके प्रोफेशन का पर्दाफाश होगा। अब इस सब को जानने के लिए फिल्म रिलीज का आपको इंतजार करना पड़ेगा। यह बात सच है कि पूजा के किरदार में आयुष्मान एक बार फिर छा गए हैं और उनकी अनन्या पांडे के साथ जोड़ी वाकई काफी जबरदस्त है। दोनों के बीच की रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने लायक है।

यहां देखें Trailer:-

पूजा को देख फैंस हो गए बेताब

बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसमें आयुष्मान खुराना अपनी साड़ी का पल्ला लहराते हुए पूजा के लुक में कहर ढा रहे थे। उनका चेहरा तो नहीं रिविल नहीं किया गया था लेकिन टीजर को देख लोगों की बेताबी जरूर बढ़ गई है। ऐसे में इस मजेदार सिक्वल का लोग इंतजार कर रहे हैं। वहीं ट्रेलर से पहले आयुष्मान खुराना ने फिल्म से अपने लुक को भी रिवील किया है जिसमें वह रेड लहंगा चोली में जबरदस्त नजर आ रहे थे।

इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान की फिल्म

बता दे कि एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। वहीं यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोग जहां एक्साइटेड हैं वहीं यह देखना भी वाकई दिलचस्प होने वाला है कि आयुष्मान खुराना अनन्या पांडे के साथ किस तरह बॉक्स ऑफिस पर जादू चला पाते हैं। इस फिल्म में परेश रावल, असरानी, अभिषेक बनर्जी और अन्नू कपूर से लेकर राजपाल यादव तक नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026