---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12: कमाई में भयंकर गिरावट के साथ अजय देवगन ने बनाया महारिकॉर्ड, जानें टोटल कलेक्शन

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर 'अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने गिरते कलेक्शन के साथ एक महारिकॉर्ड बना लिया है। जिसके कारण इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 14, 2026 2:04 अपराह्न

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12:  अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’  ने रिलीज के 12वें दिन एक महारिकॉर्ड बनाया है। हालंकि फिल्म की कमाई में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इसके बाद भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सुपर हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई  है। अगर आपको भी सस्पेंस थ्रिलर पसंद है तो तब्बू और अक्षय की ये मूवी पसंद आ सकती है। बीते दिन दृश्यम 3 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12 कितना  हुआ? 

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 14845 शोज से हुई है। भारत में अजय देवगन की ये फिल्म टोटल कमाई 387.80 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 114 करोड़ रुपए  है। वहीं, दृश्यम 3 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपए हो चुका है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपए हो चुका है। मोहन लाल की दृश्यम की सभी ऑरिजनल और रिमेक बॉलीवुड फिल्म का ये अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है। अजय देवगन की 500 करोड़ में शामिल होने वाली ये पहली फिल्म बन चुकी है। इसने अपने बजट से 4 गुना का प्रॉफिट निकाल लिया और लगातार ऐतिहासिक कमाई करके फैंस और ऑडियंस को चौंका रही है । बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘दृश्यम 3’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए बड़े रिकॉर्ड

अजय देवगन और तब्बू की  दृश्यम 3 को इसके अन्य सभी पार्टस की तरह अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पुराने कैरेक्टर्स के साथ इस बार जयदीप अहालावत की जबरदस्त एक्टिंग और रोल ने फैंस का दिल जीत लिया है। दृश्यम 3 रिलीज के दो हफ्तों के अंदर ही कई बड़ा महारिकॉर्ड बना चुकी है। ये अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली 500 करोड़ कमाने वाली सस्पेंस थ्रिलर बन चुकी है। वहीं, विदेशों में भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है। ये मूवी साल 2026 की अभी तक की सबसे बड़ी हिट मूवी भी बन चुकी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026