---Advertisement---

Dunki Drop 2: तापसी के पीछे आशिक बने दिखे शाहरुख, ‘लूट पुट गया’ गाने से ट्रेंड में आए किंग खान

Dunki Drop 2: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। कहने में दो राय नहीं है कि किंग खान तापसी पन्नू के साथ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2023 2:31 अपराह्न

Dunki Drop 2
Follow Us
---Advertisement---

Dunki Drop 2: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं अब लोगों के बीच फिल्म का गाना सुर्खियों में है जो आज ही रिलीज किया गया। जी हां हम बात कर रहे हैं डंकी का गाना ‘लूट पुट गया’ का जिसमें शाहरुख खान तापसी पन्नू के साथ खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। वीडियो को देखने के बाद आप भी शाहरुख के अंदाज पर फिदा हो जाएंगे और एक बार फिर उनकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बीते दिन शाहरुख खान ने फिल्म के इस गाने की घोषणा करते हुए रिलीज तारीख भी बता दी थी। उसके बाद से डंकी लगातार ट्रेंड में है। जहां तक डंकी की बात करें तो फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं पहले कहा जा रहा था कि यह 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसी दिन प्रभास की फिल्म ‘सालार’ सीजफायर पार्ट 1 भी रिलीज होने वाली थी लेकिन अब शाहरुख खान एक दिन पहले ही दांव लगाते हुए नजर आएंगे।

डांस का चला जादू

शाहरुख खान ने इस गाने को जारी कर कैप्शन में लिखा,”अगर डांस में इससे ज्यादा छलांग लगता तो उड़ ही जाता। मुझे उम्मीद है कि ये रोमांस तापसी और आपके दिलों में भी जरूर टेंट लगेगा। अरिजीत सिंह, आपकी आवाज़ से मुझे एक बार फिर प्यार जैसा महसूस हुआ। लूट पुट गया की सादगी और ऊर्जा के लिए को बधाई। Dunki 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” पूरा वीडियो आप टी सीरीज यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। वीडियो में शाहरुख़ जबरदस्त डांस कर यंग एक्टर्स को मात दे रहे हैं और फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यहां देखें Video:-

शाहरुख की एक्साइटमेंट

फिल्म रिलीज की घोषणा करते हुए शाहरुख खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कैप्शन में लिखा, “तेरे दिल में टेंट लगाउंगा। तेरे इश्क में गोते खाउंगा, मैं तो गया, लुट पुट गया। 30 दिनों की प्यार की जर्नी डंकी।” वहीं शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर लोग उम्मीद कर रहे हैं कि राजकुमार हिरानी इस बार भी कुछ अलग अंदाज में कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे। लोगों का कहना है कि फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026