---Advertisement---

Dunki OTT Release: अब Shah Rukh Khan के फैंस को नहीं होगा इंतजार, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘डंकी’

Dunki OTT Release: वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां लव बर्ड्स एक दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे थे वहीं शाहरुख खान के फैंस को भी एक जबरदस्त तोहफा मिला है। जी हां, किंग खान के फैंस को कुछ ऐसा मिला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2024 1:55 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:58 अपराह्न

Dunki OTT Release
Follow Us
---Advertisement---

Dunki OTT Release: वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां लव बर्ड्स एक दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे थे वहीं शाहरुख खान के फैंस को भी एक जबरदस्त तोहफा मिला है। जी हां, किंग खान के फैंस को कुछ ऐसा मिला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘डंकी‘ फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।

अगर आप उस लिस्ट में शामिल है जो इस फिल्म का लुत्फ सिनेमाघरों में नहीं उठा सके तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। दरअसल अब आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम कर सकते हैं। शाहरुख खान की फिल्म Dunki OTT Release कर दी गई है। आईए जानते हैं आखिर कहां कर सकते हैं स्ट्रीम।

Dunki OTT Release का इंतजार खत्म

शाहरुख खान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जहां खूब प्यार मिला। वहीं अगर आप इस फिल्म को नहीं देख सके हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया क्योंकि नेटफ्लिक्स ने डंकी को स्ट्रीम किया है। शाहरुख खान की फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं जिसकी ऑफिशियल जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए दी गई। नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “अपने बैग पैक कर लो क्योंकि शाहरुख खान पूरी दुनिया में डंकी के बाद घर आ गए हैं। नेटफ्लिक्स पर आप डंकी देख सकते हैं।”

Dunki OTT Release होने पर फैंस की एक्साइटमेंट

गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में ‘डंकी’ रिलीज हुई थी जिसकी टक्कर 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से थी। ‘डंकी’ को फैंस से खूब प्यार मिला और लगभग 300 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब हुई। फिल्म में बुमन ईरानी, विक्की कौशल, तापसी पन्नू और अनिल ग्रोवर नजर आ रहे हैं। कैसे एक साथ चार दोस्त लंदन जाने का सपना देखते हैं यही है फिल्म की कहानी और अब आप इस ओटीटी पर देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026