---Advertisement---

Dussehra 2023: क्या Vijay Deverakonda के घर सेलिब्रेट करने पहुंची थी Rashmika Mandanna, फिर उड़ी इश्क की अफवाहें

Dussehra 2023: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लव अफेयर्स का एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से ये अफवाहें जारी है। दरअसल कपल की झलक फैंस के बीच सुर्खियों में है और ऐसे में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 12:32 अपराह्न

Dussehra 2023
Follow Us
---Advertisement---

Dussehra 2023: पिछले कुछ समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जाता है कि दोनों के बीच कुछ अलग केमिस्ट्री है और वह एक क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हालांकि पब्लिकली वे एक दूसरे को अपना दोस्त बताते हैं लेकिन इस सब के बीच एक बार फिर उनकी इश्क की चर्चा तेज है। दरअसल विजय अपनी फैमिली के साथ दशहरे की पूजा सेलिब्रेट करते हुए नजर आए जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। वहीं दूसरी तरफ रश्मिका की भी एक झलक सामने आई है जिसे देखने के बाद लोग यह अटकलें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड की फैमिली के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करने पहुंची थी।

विजय ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

विजय देवरकोंडा अपनी फैमिली के साथ दशहरे की पूजा को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने येलो कुर्ते और पजामा से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं इस दौरान उनकी फैमिली भी सज धज कर तैयार है। एक तस्वीर में विजय पंडित से टीका लगवाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके लिए लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि इन तस्वीरों से रश्मिका मंदाना गायब नजर आ रही है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ और खोज निकाला।

एथनिक लुक में स्पॉट हुई रश्मिका

दरअसल बीते दिन रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह एथनिक ड्रेस में नजर आ रही है। उनके माथे पर टीका को देख लोगों के बीच अटकलें तेज हो गई कि वह अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के घर इस खास दिन को सेलिब्रेट करने पहुंची थी। वहीं इस दौरान पैपराजी के साथ वह जमकर मस्ती करती हुई नजर आई। वहीं जब पैप्स ने उनसे पूछा कि क्या आप इस बार गरबा नहीं खेल रही हैं इस पर उन्होंने कहा नहीं नेक्स्ट टाइम। वहीं इस एथनिक लुक और वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि वह विजय के घर से आ रही है।

वर्कफ्रंट में भी एक्टिव हैं विजय और रश्मिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु के साथ ‘कुशी’ फिल्म में नजर आए थे। वहीं रश्मिका की बात करें तो वह बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म 1 दिसंबर को दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026