---Advertisement---

Eetha Trailer: ‘नेशनल अवार्ड लोडिंग…’ श्रद्धा कपूर की एक्टिंग तो रणदीप हुड्डा की झलक मात्र ने मचा दी तबाही, खड़े हुए लोगों के रोंगटे

Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए हैं क्योंकि उन्होंने जिस कदर कमाल दिखाया है वह तारीफ के लायक है। वहीं रणदीप हुड्डा के लिए भी लोगों का साफ क्रेज नजर आ रहा है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2026 5:05 अपराह्न

Eetha Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर के स्त्री वाले अंदाज को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं लेकिन इस सबके बीच अब वह एक बार फिर जबरदस्त किरदार से लोगों के दिल को जीतने के लिए आ गई है। ईठा ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसे लेकर लोगों का कहना है कि इस बार एक्ट्रेस रणदीप हूड्डा के साथ नेशनल अवार्ड लेने के लिए तैयार है। ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर निश्चित तौर पर हलचल मचा दी है। जानिए क्या है इसमें खास। निश्चित तौर पर श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को देखने के बाद लोग क्रेजी हो गए हैं और फैंस इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्यों खास है ईठा

ईठा ट्रेलर को देखने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। जहां कुछ लोग इसे भर भर कर पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को एवरेज बताते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि श्रद्धा कपूर के एक्सप्रेशन एकदम कमाल के हैं। उनके इमोशंस गहराई हर एक छोटा सा एक्सप्रेशन ने कमाल कर दिया है। अजय अतुल का बैकग्राउंड म्यूजिक गजब है और इसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सिनेमैटोग्राफी की भी लोग तारीफ कर रहे हैं और खूबसूरत फ्रेम को कमाल बता रहे हैं।

Eetha Trailer ने श्रद्धा कपूर के लिए बढ़ाई दीवानगी

श्रद्धा कपूर की ईठा ट्रेलर को देखने के बाद लक्ष्मण उत्तेकर के कमाल की लोगों ने सराहना की है और हर फ्रेम में एक अलग जुनून और बढ़ गया। महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी को ट्रेलर में एकदम बेहतरीन सिनेमा का नमूना बताया जा रहा है। इसके लिए फैंस की दीवानगी देखी जा रही है। जहां इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह नेशनल अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस होने वाला है तो कुछ लोग रणदीप हुड्डा के लिए एकसाइटेड हैं।

डायलॉग ने श्रद्धा कपूर के फैंस को बनाया दीवाना

 

ईठा ट्रेलर में एक डायलॉग में एक्ट्रेस कहती है कि “तुमने ही कहा था देखते हैं क्या टूटता है? मेरा भरोसा या मेरा घमंड. मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था, जब वो टूट गया न सब टूट गया।” एक और सीन में श्रद्धा कपूर कहती है कि “नववारी कहते हैं इसे… ये सिर्फ कपड़ा नहीं अभिमान है… ये मराठी साड़ी का सम्मान है और मराठी मां की पहचान है।” एक जगह वह कहती है कि नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।

ईठा लक्ष्मण उत्तेकर की फिल्म है जो 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है। नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

अक्टूबर 30, 2026

Viral Video

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Ramayana

अक्टूबर 29, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026