---Advertisement---

Eisha Singh नागिन 7 में क्या प्रियंका चाहर चौधरी पर पड़ी भारी, शाहरुख खान के सॉन्ग पर डांस हुआ वायरल

Eisha Singh: नागिन 7 प्रोमो वीडियो जारी होने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी से ज्यादा ईशा सिंह की चर्चा हो रही है तो वहीं शाहरुख खान के सॉन्ग पर डांस वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं वीडियो जो लोगों के भी खूब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 23, 2025 5:44 अपराह्न

Eisha Singh
Follow Us
---Advertisement---

Eisha Singh: नागिन 7 के नए प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मजा दी है जहां ईशा सिंह से लेकर करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी की झलक दिखाई गई है। इस बार कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है और क्या है इसमें खास यह तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन नागिन 7 के प्रोमो वीडियो को देखकर यूजर्स ईशा सिंह के लिए क्रेजी हो गए हैं। इवेंट से एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन इस सबके बीच शाहरुख खान के सॉन्ग पर ईशा सिंह का डांस चर्चा में है। इसने दिल जीत लिया है।

Eisha Singh ने शाहरुख खान के इस सॉन्ग पर किया बवाल डांस

ईशा सिंह के इस वीडियो की बात करें तो नागिन 7 के सेट से है जहां आज नया प्रोमो जारी किया गया। इस वीडियो में शाहरुख खान के ‘तुमसे मिलकर दिल का है जो हाल’ सॉन्ग पर थिरकती हुई ईशा सिंह नजर आ रही है। साड़ी में उनकी खूबसूरती देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं और यह सच है कि वह सुर्खियों में है। जहां आप देख सकते हैं कि अपनी स्माइल के साथ-साथ ईशा किस तरह से एक्सप्रेशन से कमाल दिखा रही है। डांस भी देखने लायक है और इसने सोशल मीडिया पर भी खलबली मजा दी है।

नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ-साथ ट्रेंड में आई ईशा सिंह

नागिन 7 में तेजस्वी के साथ प्रियंका चाहर चौधरी के मिलन को दिखाया गया है लेकिन कहानी क्या मोड लेकर और ईशा सिंह किस भूमिका में दिखाई देने वाली है इसे देखने के लिए इंतजार करने की जरूरत है। कुछ लोग प्रियंका चाहर चौधरी से ज्यादा ईशा सिंह के लिए क्रेजी दिखा रहे हैं। आखिर दोनों क्या कमाल दिखाती है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन फिलहाल शाहरुख खान के सॉन्ग पर ईशा सिंह के वीडियो में सनी मजा दी है। लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

नागिन 7 में लीड किरदार में प्रियंका चौहान चौधरी दिखाई देने वाली है तो वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन डीसेना के साथ लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026