---Advertisement---

Ekta Kapoor: कभी अनन्या पांडे के पिता को दिलों जान से चाहती थी TV क्वीन, इस वजह से नहीं बनी बात

Ekta Kapoor: टीवी क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर अपने दमदार सीरियल और गाने को लेकर चर्चा में रहती हैं। टीवी से लेकर ओटीटी तक पर एकता कब्जा कर चुकी हैं वहीं आज यानी 7 जून को एकता अपना जन्मदिन मना रही हैं। एकता के प्रोफेशनल लाइफ की बात तो वह आए दिन सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2023 8:45 पूर्वाह्न

Ekta Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ekta Kapoor: टीवी क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर अपने दमदार सीरियल और गाने को लेकर चर्चा में रहती हैं। टीवी से लेकर ओटीटी तक पर एकता कब्जा कर चुकी हैं वहीं आज यानी 7 जून को एकता अपना जन्मदिन मना रही हैं। एकता के प्रोफेशनल लाइफ की बात तो वह आए दिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में होती हैं। कभी उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट तो कभी सीरियल को लेकर खबरें आती रहती है लेकिन अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह आज भी एक अनसुनी कहानी है। इसके बारे में ना कभी कोई बात होती है ना किसी को इस बारे में ज्यादा जानकारी है। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो किसी समय में एकता कपूर भी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर को दिलो जान से चाहती थी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा

हम बात कर रहे हैं अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे की। चंकी किसी समय में बॉलीवुड के चहेते सितारों की लिस्ट में शुमार थे और कई हसीनाओं के साथ उनका नाम भी जुड़ा था। खैर चंकी ने भावना पांडे संग अपनी शादी से कई हसीनाओं का दिल तोड़ दिया था। ऐसे में एक रिपोर्ट की माने तो एकता कपूर भी इस लिस्ट में शामिल थी। एकता कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि चंकी पांडे को काफी पसंद करती थी। उन्होंने चंकी के 60वें जन्मदिन पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर यह बात कही थी। उन्होंने लिखा, “कई साल पहले मैं जब चंकी के नाम पर ब्लश करती थी। अगर उन्होंने जवाब दिया होता तो आज मैं भी बॉलीवुड वाइफ होती।”

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं एकता

एकता कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह काफी चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनके कई प्रोजेक्ट और अपकमिंग फिल्मों की खबर सामने आती रहती हैं। उनके प्रोजेक्ट भी काफी अलग होते हैं और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। टीवी की नागिन हो या फिर किसी भी टीवी सेलेब्स के सितारों को बुलंदियों पर चढ़ाना एकता कपूर को खूब आता है। अगर बॉलीवुड के गॉडफादर सलमान खान हैं तो टीवी की गॉड मदर एकता कपूर को कहना गलत नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026