---Advertisement---

Elvish Yadav की इंडिगो से नाराजगी के बीच एक्टिंग डेब्यू रही धमाकेदार या फ्लॉप, क्या ‘औकात के बाहर’ सीरीज से हिला सिस्टम

Elvish Yadav: एल्विश यादव की वेब सीरीज औकात के बाहर को लेकर क्या कह रहे हैं लोग। आइए जानते हैं एक्टिंग में डेब्यू कैसा रहा। इस बारे में क्या है लोगों की राय। वहीं दूसरी तरफ एल्विश ने इंडिगो पर निशाना साधा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2025 5:01 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: एल्विश यादव वह नाम जो सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस सब के बीच इंडिगो के साथ उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए जारी की है। दरअसल देश भर में इंडिगो फ्लाइट की देरी की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एल्विश यादव भी कमेंट करने में पीछे नहीं रहे तो वहीं दूसरी तरफ अपनी वेब सीरीज औकात के बाहर को लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस सीरीज को देखने के बाद यूजर्स क्या कह रहे हैं और पूरी डिटेल्स क्या है।

इंडिगो पर Elvish Yadav ने मारा कटाक्ष

दरअसल x पर एल्विश यादव ने एक तस्वीर शेयर की है जहां एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है जो अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए खड़े होकर इंतजार में है। आखिर कब उन्हें पहुंचाया जाएगा। ऐसे में देश भर में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस तस्वीर को शेयर करते हुए एल्विश यादव ने लिखा, “वाह इंडिगो वाह।”

ओटीटी डेब्यू से एल्विश यादव ने किया धमाका

वहीं दूसरी तरफ अगर एल्विश यादव की औकात के बाहर वेब सीरीज की बात करें तो बिग बॉस तक के द्वारा इसके बारे में रिव्यू जारी किया गया और लिखा गया कि एल्विश यादव का ओटीटी डेब्यू जबरदस्त है। औकात के बाहर वेब सीरीज रिलीज हुई। रिव्यू पहले से ही सुपर पॉजिटिव है। हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। एक छोटी क्लिप देखी औ उन्होंने हरियाणा के अंदर डॉग बॉक्सर राज अहलावत के रोल में कमाल कर दिया। एल्विश का डायलॉग सिस्टम हिलने वाला है जबरदस्त हिट हो रहा है।

औकात के बाहर सीरीज को लेकर क्या बोल रहे एल्विश यादव के फैंस

वहीं औकात के बाहर देखने के बाद एल्विश यादव के फैंस खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि क्या क्रेजी सीरीज बनाई हैं। फुल एपिसोड को लोग एक बार में ही देख लेंगे। इमोशनल ड्रामा एक्शन और विलन बिल्कुल परफेक्ट मूवी लेवल्स सिक्वल। सीरीज औकात के बाहर को लेकर सीजन 2 की भी मांग करने लगे हैं और उनकी एक्टिंग को फाडू बताया है। अगर आप भी देखना चाहते हैं तो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026