---Advertisement---

स्टारडम का गुमान या अकड़! ED के शिकंजे के बीच Elvish Yadav पर क्यों भड़क उठे लोग? Bigg Boss OTT विनर ने दिया जवाब

Elvish Yadav: एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह पत्रकारों से कुछ ऐसा कह रहे जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए। क्या है यह पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2024 12:10 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: एल्विश यादव (Elvish Yadav) वह नाम जो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2)  जीतने के बाद से लगातार चर्चा में है। यह सच है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें दिलो जान से चाहती हैं लेकिन इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Elvish Yadav Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एल्विश कुछ ऐसा कर गए जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए। लेकिन यूट्यूबर बेधड़क जवाब देने में पीछे नहीं रहे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा में आए एल्विश यादव।

क्या Elvish Yadav ने गुस्से में कहीं ये बात

एल्विश यादव का एक वीडियो जिस पर विवाद जारी है उसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल ईडी के सामने एल्विश पेश हुए और इस दौरान उनसे 8 घंटे तक लगातार पूछताछ की गई। वहीं जब वह ईडी दफ्तर से बाहर आ रहे थे तब मीडिया उनसे बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वे उन्हें इग्नोर करते हुए कहते हैं कि साइड हटो घर जाओ भूखे मर रहे होंगे। यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इसका वीडियो भी।

क्या है Elvish Yadav Video में

इस वीडियो को एक्स चैनल से शेयर कर कैपश्न में लिखा गया, “एल्विश की अकड़ देखिए, पत्रकारों से कैसे बात कर रहा है सवाल के जवाब पर बोल रहा साइड हटो। घर जाओ भूखे मर रहे हो गे। वहीं इस वीडियो को लेकर कुछ लोग ट्रोल करते हुए उनकी अकड़ और बदतमीजी के लिए उन्हें लताड़ लगा रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें सपोर्ट करते दिखे।

Elvish Yadav ने तोड़ी चुप्पी

इतना ही नहीं यह वीडियो जब वायरल हुआ और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे तब एल्विश यादव ने अपने अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए इसका जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें पैप्स की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह उनके लिए जो मीडिया को डेमोक्रेसी का चौथा पिलर मानते हैं।”

लगातार चर्चा में है Elvish Yadav

बिग बॉस ओटीटी 2 से निकलने के बाद से एल्विश यादव लगातार विवादों में है और पहले रेव पार्टी मामले में और अब लखनऊ में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026