---Advertisement---

Elvish Yadav के बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखा लव कटारिया का जलवा, क्यों चर्चा में रहा है Bigg Boss OTT 2 विनर का लाइफस्टाइल?

Elvish Yadav: एल्विश यादव की आलीशान जिंदगी को लेकर पिता ने कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद लोग रह गए थे शॉक्ड, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर किस तरह की जिंदगी जीते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 विनर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2024 12:37 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिन 14 सितंबर को एल्विश ने अपना जन्मदिन मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) को भी उनके साथ देखा जा रहा है और जश्न की झलक देखने के बाद लोग फिदा हो रहे हैं। एल्विश यादव की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें दिलो जान से चाहती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस तरह आलीशान जिंदगी को जीते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 विनर। आइए देखते हैं उनका लाइफ स्टाइल जिसकी वजह से वो हमेशा रहे चर्चा में।

Elvish Yadav की नेट वर्थ

एल्विश यादव के बर्थडे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लवकेश उन्हें देखकर क्रेजी हो रहे हैं। उनके पीछे की भीड़ इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि दोस्तों के बीच वह किस कदर पॉपुलर है। वहीं उनकी लाइफ स्टाइल की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कमाई का मुख्य यूट्यूब चैनल और ब्रांड एंब्रोसमेंट है। ब्रांड और बिजनेस डील के वह कमाई करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 6 मिलियन डॉलर है। वहीं इंडियन करेंसी में बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 50 करोड रुपए के आसपास है। इतना ही नहीं लगातार उनकी नेट वर्थ में बढ़ोतरी हो रही है।

Elvish Yadav की सम्पति और कमाई

वहीं एल्विश यादव महीने में लगभग 40 लाख रुपए की कमाई करते हैं और ऐसे में उनकी सालाना कमाई 2 से 3 करोड रुपए है। घर की बात करें तो गुरुग्राम में उनका 16 बीएचके का एक आलीशान घर है जिसकी कीमत करीब 10 करोड रुपए है। वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 विनर शो जीतने के बाद सुर्खियों में आए थे जब वह दुबई में अपना एक घर खरीदे थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है।

Elvish Yadav की लग्जरी लाइफस्टाइल पर पिता ने कहीं थी ये बात

एल्विश यादव के पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है जिसमें पॉर्श 718 बॉक्सस्टार से लेकर फॉर्च्यूनर और ऑडी सहित रॉयल एनफील्ड तक शामिल है। हालांकि एल्विश यादव का लाइफस्टाइल उस समय चर्चा में आ गया था जब रेव पार्टी मामले में एल्विश जेल में थे। उस समय उनके पिता ने यह खुलासा किया कि एल्विश अपने वीडियो में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियां दोस्तों या किराए पर उधार में लेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026