Elvish Yadav: जब से द 50 की शुरुआत हुई है एल्विश यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यूट्यूबर भले ही शो में नजर ना आ रहे हो लेकिन उनकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल मैक्सटर्न से लेकर प्रिंस नरूला तक एल्विश यादव का जिक्र द 50 में करने में बाज नहीं आ रहे हैं जिसकी वजह से वह चर्चा में है। हालांकि इससे पहले खुद एल्विश यादव ने भी इस पर कटाक्ष किया था लेकिन एक बार फिर से उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। खुद अल्फा मेल बनाकर भेड़ की झुंड के बीच धाक जमाते हुए दिखे।
एल्विश यादव ने अल्फा मेल की झलक दिखाकर मारा ताना

वहीं एल्विश यादव इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए दिखे हैं जिसमें 50 भेड़ की झुंड दिखाई दे रही है। वहीं इसके साथ ही एक अल्फा मेल नजर आ रहा है जो भेड़ की झुंड से हटकर न सिर्फ नजर आ रहा है बल्कि उसे लीड भी करता हुआ दिख रहा है। क्या अल्फा मेल की झलक दिखाकर एल्विश यादव ने द 50 पर निशाना साधा है क्योंकि जब से शो की शुरुआत हुई है तब से एल्विश लगातार चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि मैक्सटर्न से लेकर प्रिंस नरूला तक उनके बारे में बात करने में पीछे नहीं हैं।
द 50 पर एल्विश यादव ने कहीं थी ये बात
यह पहली दफा नहीं है जब एल्विश यादव ने द 50 शो पर कमेंट किया हो। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर भी एक पोस्ट किया था जहां उन्होंने कहा था कि “मेरा स्क्रीन टाइम मैच कर पा रहा कोई द 50 में।”
क्या है Elvish Yadav और द 50 का विवाद
दरअसल प्रिंस नरूला ने द 50 में एल्विश यादव को लेकर कई कमेंट किए हैं जहां उन्होंने यह भी कहा कि उसने गैंगस्टर से फोन करवाएं। वह सिर्फ रील का गुंडा है रियल का नहीं। इतना ही नहीं मैक्सटर्न ने भी एल्विश यादव के साथ मारपीट कांड पर यह कहा कि 100000 देकर वह झगड़ा किया था। इस सब को लेकर क्या एल्विश यादव ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए वार किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी के बाद लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं।






