---Advertisement---

Elvish Yadav के इस एयरपोर्ट लुक को देख लड़कियां हुई क्रेजी, स्टाइलिश जैकेट की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

Elvish Yadav: एल्विश यादव का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और उसे देखने के बाद लड़कियां क्रेजी हो गई है। इस ब्लैक और व्हाइट लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और एल्विश पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस को इंप्रेस करने में यूट्यूबर का कोई जवाब नहीं है और वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2023 4:15 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 को जीतने के बाद एल्विश यादव का बोलबाला लगातार सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। यह बात सच है कि एल्विश अपने सिस्टम से लोगों के बीच तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं। न सिर्फ अपने व्लॉग बल्कि अपने अलग अंदाज से भी वह हर बार लाइमलाइट में आ जाते हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला के साथ उनका गाना ‘हम तो दीवाने‘ रिलीज किया गया जिसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट पर एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लड़कियां इस वीडियो को देखने के बाद क्रेजी हो रही है और एल्विश यादव पर प्यार लुटाने के लिए मजबूर है।

एल्विश यादव का जलवा देख लोग रह गए हैरान

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राव साहब अपनी कार से उतरते हैं और इस दौरान पैपराजी से भी रूबरू होते हैं। व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पेंट के ऊपर ब्लैक कुल जैकेट को स्टाइल किया है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक गॉगल्स और स्लीपर से कुल टच देते हुए नजर आए हैं। हाथ में बैग लेकर एल्विश यादव अपना जलवा एयरपोर्ट पर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इस लुक को देखने के बाद लड़कियां क्रेजी हो गई है। उनका यह जैकेट लुक वाकई लाजवाब है।।

वीडियो देख यूजर्स कर रहे तारीफ

इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। राव साहब का जलवा देख लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सिस्टम है अपना।” दूसरे ने कहा, “अभी-अभी कुछ ऐसा दिखा जिससे सिस्टम हैंग हो गया।” एक यूजर ने लिखा, “ऊपर से क्लासी अंदर से फुल देसी अपना भाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लुक में टॉप क्लास आप हैं एक और यूजर ने कहा, “2 लाख का जैकेट है।”

एल्विश यादव का क्रेज बरकरार

गौरतलब है कि एल्विश यादव लगातार सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी के बाद चर्चा में हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला के साथ नजर आने के बाद वह बहुत जल्द कई प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। उन्हें बॉलीवुड में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर एल्विश का जलवा कहां चलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026