---Advertisement---

Elvish Yadav ने बिग बॉस OTT में 28 मिलियन वोट मिलने की बात पर किया खुलासा, कहा ‘किसी पर भरोसा मत करो’

Elvish Yadav बिग बॉस के इतिहास के पहले ऐसे कन्टेस्टेंट हैं जिन्होंने वाइल्ड कार्ड होते हुए भी शो की ट्रॉफ़ी अपने नाम की है। वहीं अब उन्होंने खुद की जीत पर काफी समय से उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि “असली वोटिंग पर्सेन्टेज केवल एंडेमोल के पास होती है”।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 1, 2023 6:20 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी के विजेता एलविश यादव कुछ न कुछ करके खबरों में बने रहते हैं। शो बेशक ख़त्म हो गया हो मगर फैंस के बीच इसकी चर्चा अब भी ज़ोरों पर है। दरअसल एलविश बिग बॉस के इतिहास के पहले ऐसे कन्टेस्टेंट हैं जिन्होंने वाइल्ड कार्ड होते हुए भी शुरुआत से रह रहे कन्टेस्टेंट्स को पीछे छोड़ ट्रॉफ़ी अपने नाम की है। इसी को लेकर काफ़ी समय से फैंस उनकी जीत पर सवाल उठाते आ रहे हैं। वहीं हाल ही में एलविश ने अपने नए व्लॉग में फैंस के इन्हीं सवालों का जवाब दिया है। 

नए व्लॉग में Elvish Yadav ने किया बड़ा खुलासा 

दरअसल गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर Elvish Yadav ने अपना नया व्लॉग शेयर किया। इस व्लॉग का टाइटिल है ‘बिग बॉस में किसको कितने वोट मिले’। वीडियो में एलविश यह कहते दिख रहे हैं कि उन्हें 280 मिलियन वोट मिले थे और वोटों के असली आंकडे़ केवल एंडेमोल के पास हैं। उन्होंने कहा कि “सच बताऊं तो जो मैंने 280 मिलियन वोटों की बात की थी वो सिर्फ़ मेरे लिए है। बाक़ी किसको कितने वोट मिले हैं यह मैं नहीं जानता। वोटिंग पर्सेन्टेज केवल एंडेमोल के पास है। जब तक वह नहीं बताते तब तक किसी पर भरोसा मत करो। जो भी कहे कि मुझे इतने वोट मिले हैं या उतने मिले हैं सब झूठ है”। 

बिग बॉस 17 में जाने की लगी अटकलें 

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद से Elvish Yadav अपने व्लॉग में नए-नए खुलासे करते आए हैं। इसी बीच उनके बिग बॉस 17 में जाने को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं अपने एक व्लॉग में उन्होंने यह खुलासा भी किया था कि उन्हें बिग बॉस 17 का ऑफ़र आया है। इसको लेकर उन्होंने अपने फैंस से सुझाव भी मांगे थे। इसके अलावा ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि Elvish Yadav और मनीषा रानी जल्द ही एक म्यूज़िक वीडियो में साथ नज़र आने वाले हैं जिसको लेकर दोनों के फैंस काफ़ी उत्साहित हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026