Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने के बाद से उनकी पापुलैरिटी लगातार देखी जा रही है लेकिन नवंबर 2023 में नोएडा में एक पार्टी में सांप के जहर के कथित तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप एल्विश यादव पर लगाया गया था जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इस मामले में लगातार उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा जहां अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को पूरी तरह से बंद कर दिया है। एल्विश यादव को बड़ी राहत मिली है। इस आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है। वहीं एल्विश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा सत्यमेव जयते।
कोर्ट ने एल्विश यादव का दिया साथ
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ सांप के जहर की तस्करी और सेवन से जुड़े एक मामले में चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। इस मामले में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा, “शिकायत और एफआईआर कानून की नजर में सही नहीं ठहराए जा सकती। हम उठाए गए अन्य मुद्दों पर विचार नहीं करेंगे।” वहीं सच्चाई की जीत के बाद एल्विश यादव ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा सत्यमेव जयते तो फैंस इसे लेकर क्रेजी नजर आ रहे हैं।
Elvish Yadav ने कहा न्यायपालिका को शुक्रिया
वहीं सुप्रीम कोर्ट से बड़ी होने के बाद एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, “सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।” आज भाई की तरफ से मीठा खाओ। वह कहते हैं आज बहुत खुशी का दिन है। मेरी तरफ से आप सभी को गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने मैं बताते हुए बहुत खुश हूं अपना सांप वाला जो केस था वह खारिज कर दिया। मुझे हमेशा से ज्यूडिशरी सिस्टम पर न्यायपालिका में भरोसा था। न्याय तो मिलता ही है जिसने जो किया उसको उसकी सजा मिलेगी। जो नहीं किया वह तो बचेगा ही बहुत-बहुत शुक्रिया सुप्रीम कोर्ट को न्यायपालिका को शुक्रिया।”
बरी होने के बाद एल्विश यादव हुए इमोशनल
एल्विश यादव कहते हैं कि “मैं बयां नहीं कर सकता कि मैं इतना खुश हूं। आज से 2 साल पहले 17 मार्च 2024 को मैं अरेस्ट हुआ था। झूठे केस मेरे पर लगाए गए थे। मैं तभी से कहता रहा था मैंने कुछ नहीं किया। मेरे ऊपर नवंबर 2023 में केस दर्ज किया गया लेकिन मीडिया वालों ने न्यूज़ चलाई इतनी हरासमेंट। मैं ढाई साल तक मेरी फैमिली के सर पर कलंक लग गया था। मेरी फैमिली इतनी परेशान हुई हमने जो जो झेला भगवान ना करे किसी को झेलना पड़े लेकिन आज सत्यमेव जयते।”
किसपर फूटा एल्विश यादव का गुस्सा
वहीं इस दौरान एल्विश यादव का मीडिया पर गुस्सा फूटा और उन्होंने कहा मेरा जो ढाई साल बर्बाद हुआ और मेरे साथ जो हरासमेंट किया गया उसके लिए कोई मुझसे सॉरी बोलेगा। सॉरी तो मुझे नहीं चाहिए लेकिन इसकी भरपाई क्या है। उन्होंने कहा लेकिन मेरा कम बैक बहुत अच्छा था क्योंकि मेरे साथ लोग बहुत अच्छे है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एल्विश यादव एक के बाद एक शो में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें स्प्लिट्सविला में स्पेशल अपीयरेंस में देखा गया था तो इसके अलावा लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 और इंगेज्ड सीजन 2 में भी नजर आए हैं।
