---Advertisement---

लवकेश से आमने-सामने आने के बाद Elvish Yadav ने मारे खूब ताने! शिवानी कुमारी की सिफारिश करते नजर आए कटारिया

Elvish Yadav: लंबे समय बाद एक दूसरे से मिले लवकेश कटारिया और एल्विश यादव, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए जानते हैं आखिर कैसी रही दोनों की मुलाकात, क्यों चर्चा में है यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2024 2:59 अपराह्न | Updated: अगस्त 14, 2024 7:41 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बीते दिन लवकेश कटारिया और एल्विश यादव काफी चर्चा में आए थे। दोनों के बीच लड़ाई और आपसी विवाद की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कहा जा रहा था कि बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी की वजह से दोनों के बीच दरारे आने लगी है लेकिन इस सब के बीच एल्विश यादव ने एक व्लॉग को शेयर कर लोगों को खुशखबरी दी है जिसमें एक बार फिर एल्विश कटारिया की जोड़ी देखने को मिली है। बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद यह पहली बार है जब लव और एल्विश की मुलाकात हुई और वे आमने-सामने आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।आइए देखते हैं।

सना मकबूल को लेकर चुटकी

इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर करते हुए एल्विश यादव ने कैप्शन में लिखा, “बिग बॉस के बाद अब मिला कटारिया से।” इसमें एल्विश सना मकबूल को लेकर भी मजे लेते हुए नजर आए और उन्होंने लव कटारिया से कहा कि घर से जब वह जा रहे थे तो सना मकबूल को देखा गया था वह अच्छी दोस्त थी और बाद में वह बोलते हैं यह जोक है।

माफी को लेकर Elvish Yadav ने कहीं ये बात

इस दौरान एल्विश यादव लवकेश और बाकी दोस्तों से काफी मस्ती मजाक करते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि मैं शिवानी कुमारी से कभी माफी नहीं मांगूंगा इस दौरान उन्होंने कहा लक्ष्य ने शिवानी कुमारी से माफी मांगी अर्चित ने क्यों नहीं मांगी। इस पर अर्चित ने कहा कि मुझे लगा कि मुझे माफी नहीं मांगनी चाहिए थी इस पर एल्विश यह कहते नजर आते हैं कि नहीं तू भी अपना जमीन गिरा देता।

Elvish Yadav ने ली चुटकी

इस वीडियो में एल्विश यादव कटारिया से काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं और वह इस दौरान कहते हैं कि हमारी भी एनिवर्सरी आने वाली है कान में कुछ पहनने को दे देना। हमारी दोस्ती की एनिवर्सरी भी आने वाली है, मुझे झुमके देगा। इसपर लवकेश बोलते हैं कि तुम्हें तो चेन दूंगा। बता दें कि शिवानी लवकेश कटारिया को जब राखी बांधती है तो कटारिया ने बदले में उन्हें गोल्ड इयररिंग्स दिए हैं।

शिवानी को लेकर कटारिया ने कहीं ये बात

वहीं इस वीडियो में लवकेश कटारिया यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि शिवानी थोड़ी बच्ची है और उसके दिल में कुछ भी नहीं है वह दिल की साफ है। वह कुछ भी बोल देती है। लवकेश बोलते हैं, “मैंने आपके बोलने के बाद व्लॉग देखा। मैंने फोन भी करना चाहा और अब करूंगा यार, वैसे वह बड़बोली है। कुछ भी बोल देती है, लेकिन उसका मतलब नहीं होगा।”

क्या है पूरा माजरा

यह सब तब शुरू हुआ जब बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के दौरान एल्विश यादव ने एक वीडियो के जरिए यह कहा था कि शिवानी कुमारी की आवाज चूभती है जिस पर शिवानी गुस्सा हो गई। जब कटारिया गर्लफ्रेंड और दोनों दोस्त लक्ष्य और अर्चित के साथ शिवानी के घर गए तब उन्होंने माफी मांगी। इस पर शिवानी ने कहा कि अब उनकी जनता बताएगी कि उन्हें माफी देनी चाहिए या नहीं। वहीं इस बात की खबर जब एल्विश को हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उसके बाद कटारिया के बीच दरारे की बात आने लगी लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो साफ जाहिर है कि उन दोनों के बीच सब ठीक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026