---Advertisement---

Elvish Yadav और Urvashi Rautela के सॉन्ग ‘हम तो दीवाने’ के टीजर का खुमार! रोमांटिक अंदाज और केमेस्ट्री देख फैंस हैं बेताब

Elvish Yadav Urvashi Rautela: एल्विश यादव का गाना 'हम तो दीवाने' का टीजर जारी किया गया है जिसमें वह उर्वशी रौतेला के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री वाकई देखने लायक है और फैंस इस गाने का रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2023 11:07 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 13, 2023 1:31 अपराह्न

Elvish Yadav and Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav Urvashi Rautela: एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 को जीतने के बाद लगातार चर्चा में हैं। वहीं हाल ही में उर्वशी रौतेला के साथ उनका गाना ‘हम तो दीवाने‘ को लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट किया गया था लेकिन लोग इसके टीजर का इंतजार कर रहे थे। अब एल्विश और उर्वशी के गाने का ऑफिशल टीजर जारी कर दिया गया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि एल्विश ने सिस्टम को हिला दिया है। इस रोमांटिक टीजर को देखने के बाद आप भी दोनों की तारीफ करते हुए नजर आएंगे और कहना गलत नहीं होगा कि दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब नजर आ रही है। इसे देखने के बाद आप भी एक्साइटेड हो जाएंगे।

रोमांटिक अंदाज पर फैंस हुए फिदा

एल्विश यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले वह अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और एल्विश और उर्वशी की जोड़ी पर मर मिटने के लिए तैयार हैं। 1 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड है। इस टीजर को शेयर करते हुए एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “जन्मदिन हमारा तोहफा आप सभी को सिस्टम हिला दो गाना आया है हमारा।”

एल्विश यादव ने फैंस को बनाया दीवाना

इस टीजर को देखने के बाद लोग लगातार एल्विश यादव की तारीफ कर रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एलविश यादव उर्वशी रौतेला के साथ रोमांटिक अंदाज में कहर बरपा रहे हैं। यूट्यूबर की बाहों में एक्ट्रेस खोई हुई नजर आ रही है। बता दें कि यह गाना 14 सितंबर को 11 बजे रिलीज होने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इसी दिन एल्विश यादव का जन्मदिन भी है। वहीं इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और एल्विश के सिस्टम की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026