---Advertisement---

Elvish Yadav Viral Video: क्रिकेट के लिए नजर आई बिग बॉस ओटीटी विनर की दीवानगी, देख फैंस बोले- ‘ऑल राउंडर है अपना भाई’

Elvish Yadav Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव लगातार चर्चा में हैं। जहां बीते दिन उन्हें रेव पार्टी के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं बाद में उन्हें जमानत मिल गई लेकिन एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2024 1:28 अपराह्न

Elvish Yadav Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव लगातार चर्चा में हैं। जहां बीते दिन उन्हें रेव पार्टी के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं बाद में उन्हें जमानत मिल गई लेकिन एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के लिए उनकी दीवानगी देखने लायक है। फैंस इस वीडियो को देख दिल हार रहे हैं और लगातार तारीफ कर रहे हैं। एल्विश यादव के लिए लोगों का दीवानापन देखने लायक है।

क्रिकेट खेलते दिखे एल्विश

एल्विश यादव लोगों के बीच चर्चा में आ गए। वह अपनी टीम के साथ मुंबई के जुहू में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए इस दौरान वह कभी बैटिंग कर रहे थे तो कभी बॉलिंग तो कभी फील्डिंग करते हुए दिखाई दिए। अपने अलग-अलग अंदाज से वह लोगों के बीच चर्चा में आ गए।

खास लुक में नजर आए एल्विश

इस दौरान एल्विश यादव के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शर्ट को ब्लू डेनिम और व्हाइट स्पोर्ट्स शूज से कंप्लीट किया है। वहीं वीडियो के अंत में वह अपने एक फैन के साथ पोज़ देते हुए दिखे। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें देख दीवाने हो जाते हैं। वह अक्सर अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

वीडियो देख लोग कर रहे खूब कमेंट

इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 22000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “राव साहब।” तो दूसरे ने कहा, “बेखौफ शेर।” एक यूजर ने लिखा, “एल्विश यादव शेर।” तो एक ने लिखा प्यारा लड़का। एक फैन ने कहा अब लगता है एल्विश आ गया फॉर्म में तो दूसरे ने कहा ऑलराउंडर है अपना भाई। एक फैन ने कहा, “एल्विश भाई मस्त है तो दूसरे ने कहा जलने वाले जलते रहेंगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026