---Advertisement---

Emergency Trailer: एंब्रॉयडर्ड साड़ी में रॉयल दिखीं BJP नेता Kangana Ranaut! क्यों फिल्म को लेकर हुई भावुक

Emergency Trailer: कंगना रनौत 'इमरजेंसी' ट्रेलर लॉन्च से पहले कहा कुछ ऐसा जिसकी वजह से आई चर्चा में, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा और क्यों ट्रेंड में आई भाजपा नेता।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2024 1:14 अपराह्न | Updated: अगस्त 14, 2024 3:05 अपराह्न

Emergency Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Emergency Trailer: पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने के बाद राजनीति में पारी खेलने के लिए आई कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी‘ काफी सुर्खियों में है। वहीं ट्रेलर रिलीज से पहले कंगना रनौत का रॉयल अंदाज देखने को मिला और एक बार फिर वह खूबसूरत साड़ी में काफी हटके नजर आई। सोशल मीडिया पर उनके लुक को देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई क्योंकि साड़ी में उनकी खूबसूरती एक बार फिर निखर कर सामने आई तो फैंस इसकी तारीफ करने पर मजबूर हो गए। एक निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपनी बात लोगों को बताई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों ट्रेलर लोन से पहले भावुक हुई कंगना।

साड़ी में कंगना रनौत की खूबसूरती

कंगना कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन में लोगों से अपनी बात कहती हुई नजर आई। इन तस्वीरों की बात करें तो बेज कलर की खूबसूरत एंब्रॉयडर्ड सिल्क साड़ी में कंगना काफी हटके नजर आ रही है। एक बार फिर उनका रॉयल अंदाज देखने के बाद लोगों की नजरें अटक गई। इस दौरान उन्होंने अपने लुक्स को पर्ल कुंदन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट करती हुई नजर आई। वहीं माथे पर बिंदी और बन हेयरस्टाइल में वह खूबसूरत दिख रही हैं।

फिल्म निर्माता होने से ज़्यादा संतुष्टिदायक कुछ नहीं

फोटोज शेयर कर कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के विचार की अवधारणा से लेकर, फिल्म निर्माता होने से ज़्यादा संतुष्टिदायक कुछ नहीं है। आज एक बहुत ही खास दिन है, मेरे निर्देशन में बनी इमरजेंसी के ट्रेलर लॉन्च पर इमरजेंसी का सफ़र मुझसे आप तक शुरू होता है। मुझे इससे ज़्यादा खुशी नहीं हो सकती कि मेरा एक हिस्सा मेरे जाने के बाद भी दुनिया में ज़िंदा रहेगा। खुद को आप सभी तक पहुँचाने में खुशी हो रही है, आप सभी का हिस्सा बनने का इंतज़ार कर रहा हूँ, कहानी सुनाने से ज़्यादा अंतरंग कुछ नहीं है। दर्शकों को अपने मन और भावनाओं में प्रवेश करने देना और उनके साथ अपनी धारणा साझा करने देना इससे ज़्यादा अंतरंग कुछ नहीं है। एक कहानीकार के रूप में मेरी दुनिया में आपका स्वागत है। इमरजेंसी 6 सितंबर 2024।”

ट्रेलर में छा गई कंगना

‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही कंगना छा गई है और कहने में दो राय नहीं है कि इंदिरा गांधी के किरदार में वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गई। ‘इमरजेंसी’ लगने के बाद देश के अंदर किस तरह की हलचल मच गई थी इसे दिखाने की कोशिश फिल्म में की गई है। 2 मिनट 53 सेकंड के इस ट्रेलर में कई डायलॉग ऐसे हैं जो दिल को जीतने के लिए काफी हैं।

कब रिलीज होने वाली है यह फिल्म

इस फिल्म में न सिर्फ एक्टिंग बल्कि निर्देशक के तौर पर भी कंगना रनौत ने अपनी जिम्मेदारी संभाली है। यह फिल्म काफी खास है क्योंकि इसमें एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है। इसके अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन श्रेयस तलपडे भी दिखाई देंगे या फिर 6 सितंबर 2024 को दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026