Engaged Season 2: एल्विश यादव और जिया शंकर के इंगेज्ड सीजन 2 एक बार फिर विवादों की वजह बन गई है। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं जिसे लेकर वीडियो देख लोग इसकी जमकर फजीहत करते हुए दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि अश्लीलता के नाम पर टेलीविजन पर जिस तरह के कंटेंट को परोसा जा रहा है वह समाज के लिए खतरनाक है। आइए जानते हैं कि आखिर एल्विश यादव और जिया शंकर के शो पर क्यों बवाल है। क्यों टास्क को लेकर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है जिस पर यूजर्स का गुस्सा फुट पड़ा है।
क्यों Engaged Season 2 को लेकर शुरू हुई कंट्रोवर्सी
जहां तक लेटेस्ट इंगेज्ड सीजन 2 कंट्रोवर्सी की बात करें तो जिया शंकर ने एक टास्क करवाया जहा पार्टनर की बॉडी पर आइस को पिघलाने के लिए कहा गया। इस दौरान कंटेस्टेंट ने बिना जिझके टास्क को पूरा किया। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में टास्क को देखकर लोग अश्लीलता का नाम दे रहे हैं। दरअसल इस दौरान कंटेस्टेंट मुंह में बर्फ रखकर महिला कंटेस्टेंट की गर्दन पर घुमाते हुए हाथ और पैरों तक लेकर जाता है जो काफी रोमांटिक नजर आ रहा है। लोग इसे घटिया बताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि यह डेटिंग शो है और इस तरह का कॉन्सेप्ट ही बेस्ट है।
क्या एल्विश यादव के फैंस को मिल रहा इंगेज्ड सीजन 2 को प्यार
सोशल मीडिया पर यूजर्स के तमाम रिएक्शन वायरल हो रहे हैं जहां कुछ लोग इसे नॉनसेंस बता रहे हैं तो कुछ लोग एल्विश यादव जिया शंकर की होस्टिंग की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इसे चिप बताते हुए इसे खूब ट्रोल कर रहे हैं। इंगेज्ड सीजन 2 में एल्विश यादव को एक होस्ट के तौर पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और निश्चित तौर पर उनके लिए एक गजब क्रेज देखी जा रही है। इंगेज्ड सीजन 2 में कैमरे पर रोमांस और अश्लीलता देखकर एल्विश यादव के शो को लेकर लोगों का गुस्सा भी देखा जा रहा है।
