---Advertisement---

Tamannaah Bhatia को सौरभ द्विवेदी और ब्यॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड के साथ देख चकराया फैंस का सिर! जानें मिलन क्यों नहीं हो रहा हजम?

Tamannaah Bhatia : तमन्ना भाटिया के फाइन जूलरी स्टोर के उद्घाटन के दौरान सौरभ द्विवेदी और उनके एक्स ब्यॉयफ्रेंड विजय वर्मा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड सना शेख के वीडियो को देख लोग चौंक गए हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है। ये क्या हो गया?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 3, 2026 12:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia :  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अब बिजनेस वूमेन बन चुकी हैं।  उन्होंने मुंबई के जुहू में फाइन जूलरी नाम का स्टोर खोला है।  इसकी ऑपनिंग पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से लेकर तमाम बड़ी बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थीं। तमन्ना का कैजुअल लुक  भी खूब वायरल हुआ। लेकिन  लोगों को सबसे ज्यादा  झटका तब लगा जब उनके साथ  सना शेख दिखीं। ऐसी अफवाहें हैं कि, सना की वजह से तमन्ना और विजय वर्मा का ब्रेकअप हुआ है। इतना ही नहीं इस इवेंट में  लल्लनटॉप छोड़ चुके फेमस पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी दिखे। जिसके कारण लोगों ने सवाल खड़े करना शुरु कर दिए हैं।

Tamannaah Bhatia  को सौरभ द्विवेदी और सना शेख के साथ देख चौंके फैंस

तमन्ना भाटिया के फाइन जूलरी स्टोर के उद्घाटन पर अचानक से सना शेख दिखीं। हैरानी की बात ये है कि, वो दोनों एक-दूसरे के साथ गले लग रही थीं। दोनों की केमिस्ट्री बिल्कुल बेस्ट फ्रेंड की तरह थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस वीडियो को पैपराजी viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, वो सारी अफवाहें चकना चूर हो गई हैं, जिनमें कहा जा रहा था कि, तमन्ना ने सना शेख को नहीं बुलाया है। सना तो तमन्ना खुद गाड़ी तक छोड़ने आयीं। लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं कि, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के दौरान दोनों करीब आ गए । जिसके बाद विजय वर्मा ने तमन्ना भााटिया को धोखा देकर छोड़ दिया। इसीलिए लोगों को सना और तमन्ना की दोस्ती चौंका रही है। इतना ही नहीं फेमस पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी दोनों एक्ट्रेस के साथ दिखे। सौरभ लल्लनटॉप छोड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर किसी इवेंट में दिखे हैं। उनका हद से ज्यादा थैंक्यू बोलना लोगों को पसंद नहीं आया है। यही वजह है कि, वो ट्रोल भी हो रहे हैं।

तमन्ना भाटिया की नई दोस्ती पर क्या बोल रहे यूजर्स?

तमन्ना भाटिया को सौरभ द्विवेदी और सना शेख के साथ जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा तो उनका सिर चकरा गया और वो सवाल करने लगे। एक यूजर लिखता है, ‘ये कैसा मल्टीवर्स है’। दूसरा लिखता है, ‘लल्लन टॉप इधर कैसे?’ तीसरा लिखता है, ‘सौरभ द्विवेदी को एक बार बुलाया 7 बार थैक्यू किया है।’ फिलहाल सना और तमन्ना की जोड़ी पर फैंस खूब सवाल उठा रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now