---Advertisement---

‘डॉन 3’ में रणवीर को कास्ट करने वाले Farhan Akhtar ने बताया किन एक्टर्स के हैं वो ‘आभारी’, लिस्ट में नहीं है शाहरुख का नाम

Farhan Akhtar: फरहान ने बताया कि आखिर इंडस्ट्री में किन दो सितारों के लिए वो हैं आभारी, सालों बाद कहा कुछ ऐसा जो है चौंकाने वाला, आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 26, 2024 12:01 अपराह्न | Updated: अगस्त 26, 2024 1:26 अपराह्न

Farhan Akhtar
Follow Us
---Advertisement---

Farhan Akhtar: ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को कास्ट करने वाले फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख की फिल्म में गैर मौजूदगी को लेकर कुछ फैंस खफा भी है लेकिन इस तक के बीच फिल्ममेकर ने कुछ अभिनेताओं को लेकर अपना आभार जताया है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम नहीं है कि। दरअसल उनसे जब यह पूछा गया कि आप अपनी जिंदगी में किनके लिए सच में आभारी हैं तो इस पर एक्टर ने दो नाम लिए लेकिन इसमें शाहरुख नहीं हैं। फरहान ने ऋतिक रोशन और अक्षय खन्ना का आभारी जताते हुए सालों पुराने वाकये को याद किया। आइए जानते हैं आखिर किसके लिए आभारी हैं फरहान अख्तर।

इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन से भी की थी बात

जर्नलिस्ट फेय डिसूजा के साथ बातचीत में Farhan Akhtar खुलासा करते हैं कि वह जब ‘दिल चाहता है’ बना रहे थे तब आकाश के रोल के लिए पहले उन्होंने अक्षय खन्ना से बात की थी लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि वह इस रोल के लिए किसी और जनरेशन के स्टार को कास्ट करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने इसके लिए अभिषेक बच्चन से बात की लेकिन उनके पास खुद के प्लान थे इसलिए वह इस फिल्म में नहीं आए। वहीं अंत में वह आमिर खान से बात किए और वह इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए। आकाश के किरदार में वह काफी फिट बैठ रहे थे और ऐसे में जब अक्षय खन्ना से उन्होंने इस बारे में बात की तो उन्होंने कोई विरोध किया और सिड के किरदार को करने के लिए राजी हो गए। अक्षय ने जो किया वह ज्यादा एक्टर्स नहीं करते हैं।

डॉन में इस एक्टर को कास्ट करने वाले थे फरहान

वहीं इस दौरान फरहान अख्तर यह भी बताते हैं कि डॉन फिल्म को जब वह लिख रहे थे तब उनके दिमाग में पहले ऋतिक रोशन का नाम आया था और उन्होंने इसके बारे में उनसे बात भी कर ली थी। लक्ष्य एक्टर इसे करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन बाद में फरहान ने शाहरुख खान से बात की और जब वह इस फिल्म को करने के लिए मान गए तब उन्होंने ऋतिक रोशन से इस बारे में बताया लेकिन उन्होंने फरहान अख्तर का साथ दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026