---Advertisement---

आमिर संग डेटिंग रूमर्स के बीच Fatima Sana Shaikh के खुलासे से चौंके फैंस, एक्ट्रेस ने खुद को बताया इस सुपर स्टार की फैन

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख वह नाम है जो बॉलीवुड में आमिर खान संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्हीं की वजह से आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक भी लिया। इस बारे में क्या सच्चाई है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 2:15 अपराह्न

Fatima Sana Shaikh
Follow Us
---Advertisement---

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख वह नाम है जो बॉलीवुड में आमिर खान संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्हीं की वजह से आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक भी लिया। इस बारे में क्या सच्चाई है यह तो वही जाने लेकिन अटकलों का बाजार लगातार गर्म है। इस सबके बीच फातिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जी हां, आमिर खान संग डेटिंग रुमर्स के लिए चर्चा में रहने वाली फातिमा ने आमिर को छोड़ खुद को किसी और सुपरस्टार की फैन बताई है। यह खबर सुनने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। जी हां आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

फातिमा ने कहीं ये बात

दरअसल एक इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने कहा है कि “वह आमिर खान की नहीं बल्कि शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन है।” जी हां, इतना ही नहीं दंगल फेम ने खुलासा किया कि यह बात सच है कि आमिर ने इंडस्ट्री को अनगिनत फिल्में दी है जो काफी अलग है। फातिमा का कहना है “मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं पर मुझे ऐसा फील होता है कि आमिर ने ऑडियंस को हर तरह की फिल्म दी है। चाहे वह ‘रंग दे बसंती’, ‘पीपली लाइव’ हो या फिर ‘पीके’ ये सभी फिल्में काफी अलग और खास है।”

आमिर और फातिमा का नाम होता है सुर्खियों में

फातिमा सना शेख ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। इसके बाद वह आमिर के साथ एक बार फिर ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आई थी। वहीं दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक होने के बाद उनका नाम फातिमा के साथ जोड़ा गया और दोनों को कई दफा एक साथ टाइम बिताते हुए नजर आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026