---Advertisement---

Femina Miss India 2023: जानिए कौन है ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीतने वाली Nandini Gupta? आखिर क्या है ब्यूटी क्वीन का राजस्थान से नाता

फेम मिस इंडिया खिताब घोषणा शनिवार को की गई। यह खिताब राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने जीता।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 16, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Femina Miss India 2023: फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब शनिवार को घोषित किया गया। राजस्थान की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने ये खिताब जीता। नंदिनी अभी 19 साल की है उन्होंने ये खिताब जीतकर राजस्थान समेत पूरे देश का नाम ऊंचा किया है। नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया का खिताब सिनी शेट्टी ने ताज पहनाकर दिया। बता दें कि सिनी शेट्टी ने भी पिछले साल मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन मणिपुर में किया गया था। इस खिताब को जीतने के लिए देश के अलग – अलग हिस्सों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। ऐसे में आइए जानते हैं की इस खिताब को जीतने वाली विनर नंदिनी गुप्ता आखिर कौन है।

आखिर कौन है नंदिनी गुप्ता

 

मिली जानकारी के अनुसार नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। फेमिना मिस इंडिया 2023 का विनर बनने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया था। नंदिनी बताती हैं कि मॉडलिंग करने का शौक मेरे अंदर काफी समय से था। यहां तक पहुंचने के लिए भी मैंने काफी मेहनत की जिसका परिणाम सबके सामने हैं।

यहां से की है पढ़ाई

नंदिनी गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई राजस्थान के ही स्कूल से की है। मॉडलिंग के साथ – साथ वह अपने स्कूल और कॉलेजों में भी हमेशा टॉप पर रही हैं। नंदिनी ने मॉडलिंग के साथ – साथ अपनी पढ़ाई अभी भी जारी रखा है वह अभी बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हैं। विनर नंदिनी गुप्ता के बारे में ये कहा जा रहा है कि 10 साल की उम्र से ही उन्होंने फेमिना का खिताब जीतने का सपना देख लिया था। ऐसे में वह अभी मात्र 19 साल की हैं और उन्होंने ये कामयाबी हासिल कर ली।

इस खिताब के घोषणा के बाद फेमिना मिस इंडिया के द्वारा भी कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें नंदिनी गुप्ता की तस्वीरें हैं। इसके साथ -साथ इन तस्वीरों में उनके साथ में रनअप रही श्रेय, पूजा, थौना अंजुम की भी तस्वीरों को फेमिना मिस इंडिया के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें: Weather Updates: गर्मी के थपेड़ों के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन से Heat Wave चलने की संभावना

नंदिनी का लुक है काफी स्टाइलिश

फेम मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली आगे नंदिनी के लुक की बात करे तो वह काफी स्टाइलिश हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें कि इस फेम मिस इंडिया 2023 में पूजा और श्रेया ने फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता वहीं सेकंड स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग ने अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: जब रोडीज के ऑडिशन में Raghu Ram ने की थी इस बॉलीवुड स्टार की खूब बेइज्जती, जमकर लगाए क्लास

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Anurag Dhanda

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 8, 2026