---Advertisement---

Fighter: स्क्वाड्रन लीडर बनकर धमाल मचाती दिखेंगी दीपिका पादुकोण, नए पोस्टर को देख फैंस हुए क्रेजी

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' से मस्तानी का रूप रिवील किया गया। कहने में दो राय नहीं है कि वह अपने इस अंदाज में छा गई है। स्क्वाड्रन लीडर लुक में दीपिका का अंदाज देखने लायक है और वह फैंस की बीच चर्चा में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2023 4:24 अपराह्न

Fighter
Follow Us
---Advertisement---

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी बीते दिन इस फिल्म से ऋतिक का लुक सामने आया था लेकिन लोग दीपिका पादुकोण के लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। वहीं अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल है तो यह खबर आपके लिए वाकई खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल ‘फाइटर’ से दीपिका पादुकोण के लुक को रिवील कर दिया गया है और पोस्टर को देखने के बाद आप भी बेताब हो जाएंगे। लेडी बॉस लुक में दीपिका छा गई हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या खास है इस लुक में।

स्क्वाड्रन लीडर बनकर छा गई दीपिका

इस लुक को दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को ट्रीट देती हुई नजर आई। उन्होंने अपने लुक को रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा, “स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौर, कॉल साइन मिन्नी, पदनाम स्क्वाड्रन पायलट, यूनिट एयर ड्रैगन।” स्क्वाड्रन लीडर वाले अंदाज में दीपिका पादुकोण को देख फैंस वाकई बेताब हो गए हैं। हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में दीपिका अपने किलर लुक से फैंस को हैरान करने में कामयाब हुई। गॉगल्स और मिनिमल मेकअप के साथ बन हेयर स्टाइल में उनकी खूबसूरती और सादगी भी देखने लायक है।

आखिर क्यों खास है यह फिल्म

गौरतलब है कि इससे पहले ऋतिक रोशन के लुक को भी रिवील किया गया था जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। रिपोर्ट्स की माने तो फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख जैसे कई स्टार कास्ट नजर आने वाले हैं। सिद्धांत आनंद की यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए भी तैयार है। फिलहाल दीपिका और ऋतिक का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कई मामलों में हॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर देने वाली है और यह पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026