---Advertisement---

Fighter Song: ‘शेर खुल गए’ गाने में ऋतिक-दीपिका के डांस को देख थिरकने लगेंगे आप, रोमांटिक केमिस्ट्री पर टिक जाएंगी नजर

Fighter Song: 'शेर खुल गए' गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अलग अंदाज में फैंस का दिल चुराने में कामयाब हुए हैं। फिलहाल यह गाना ट्रेंड में है। गाने में दोनों का अंदाज वाकई जबरदस्त है और वे अपने जबरदस्त डांस मूव्स से चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2023 1:07 अपराह्न

Fighter Song
Follow Us
---Advertisement---

Fighter Song: फिलहाल ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर‘ का जुनून फैंस पर किस कदर है इसमें कोई दो राय नहीं है। फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब लोगों को खास तोहफा मिल गया है। दरअसल फिल्म से पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज किया गया जो वाकई खास है। इस गाने में दीपिका और ऋतिक का अंदाज काबिले तारीफ है और दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास। गाने के म्यूजिक से लेकर डांस तक वाकई जबरदस्त है और दोनों स्टार्स चर्चा में हैं।

सिजलिंग केमिस्ट्री ने बनाया फैंस को दीवाना

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अपने डांस से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुके हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी काफी सिजलिंग नजर आ रही है और वह अपने धमाकेदार डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए। ‘शेर खुल गए’ गाने में ऑल ब्लैक लुक में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं तो उनके साथ मस्तानी गर्ल दीपिका शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और बूट्स में कहर बरपा रही हैं । दोनों अपने जबरदस्त डांस से लोगों को हैरान करने में कामयाब हुए।

ट्रेंड में है ‘फाइटर’ का गाना ‘शेर खुल गए’

‘शेर खुल गए’ गाने की अगर बात करें तो इसे विशाल और शेखर ने अपनी आवाज दी है तो उनका साथ दिया है बेनी दयाल और शिल्पा राव ने। इस गाने के कंपोजर भी विशाल और शेखर हैं। लिरिक्स कुमार के हैं। ‘शेर खुल गए’ गाने की बात करें तो यह दीपिका और ऋतिक की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ का है जिसमें अनिल कपूर करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिलहाल सोशल मीडिया पर शेर खुल गए और फाइटर ट्रेंड में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026