---Advertisement---

प्राइम वीडियो ने हिंदी फिल्म एवं टेलीविजन इंडस्ट्री में बाल कलाकारों पर एक दमदार डॉक्यूमेंट्री सीरीज़– First Act का Trailer जारी किया!

First Act Trailer: भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी ऑरिजिनल डॉक्यूसीरीज़ 'फर्स्ट एक्ट' का ट्रेलर जारी किया, जिसमें हिंदी टीवी एवं सिनेमा जगत में काम करने वाले बाल कलाकारों और उनके माता-पिता की ज़िंदगी के सफ़र को दिखाया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2023 2:54 अपराह्न

First Act Trailer
Follow Us
---Advertisement---

First Act Trailer: भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी ऑरिजिनल डॉक्यूसीरीज़ ‘फर्स्ट एक्ट’ का ट्रेलर जारी किया, जिसमें हिंदी टीवी एवं सिनेमा जगत में काम करने वाले बाल कलाकारों और उनके माता-पिता की ज़िंदगी के सफ़र को दिखाया गया है।

First Act Trailer में क्या है खास

6 एपिसोड वाली यह अनस्क्रिप्टेड सीरीज़, 6 जाने-माने बाल कलाकारों की कहानी पर आधारित है, जिसमें उनकी निजी ज़िंदगी और प्रोफेशनल लाइफ़ को बड़े अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इन बाल कलाकारों के अनुभवों को उन मंझे हुए कलाकारों, बड़े बाल कलाकारों, माता-पिता, कास्टिंग निर्देशकों और फिल्म निर्माताओं के अनुभवों के साथ जोड़कर दिखाया गया है, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था, और इस विषय पर उन सभी के नज़रिये को विस्तार से पेश किया गया है। पुरस्कार विजेता डायरेक्टर (डॉक्यूमेंट्री: नीरोज़ गेस्ट्स) दीपा भाटिया ने मालाकॅान मोशन पिक्चर्स के बैनर तले ‘फर्स्ट एक्ट’ को लिखने एवं प्रोड्यूस करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है, जबकि अमोल गुप्ते इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह डॉक्यूसीरीज़ 15 दिसंबर को भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसका सबटाइटल अंग्रेज़ी में उपलब्ध होगा। ‘फर्स्ट एक्ट’ प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है। भारत में प्राइम मेंबर्स सालाना सिर्फ ₹1499 की मेंबरशिप लेकर खरीदारी पर बचत, ढेर सारी सुविधाओं और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।

फिल्म दिखी खास झलक

‘फर्स्ट एक्ट” के ट्रेलर में हमें बाल कलाकारों की ज़िंदगी और उनके सामने आने वाली चुनौतियों की झलक दिखाई देती है, जो अपने परिवार के सपनों और अपने अरमानों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस डॉक्यूसीरीज़ में इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोफेशनल के नज़रिये को भी दिखाया गया है, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, जिनमें सारिका, जुगल हंसराज एवं अन्य बाल कलाकारों के साथ-साथ दर्शील सफ़ारी और परज़ान दस्तूर जैसे बड़े बाल कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें बाल कलाकारों के साथ निकटता से काम करने वाले मशहूर फिल्म-मेकर्स शूजीत सरकार और अमोल गुप्ते के साथ-साथ मुकेश छाबड़ा, हनी त्रेहान और टेस जोसेफ जैसे कास्टिंग डायरेक्टर्स के अनुभवों को भी प्रस्तुत किया गया है। इस डॉक्यूसीरीज़ का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर अमाल मलिक ने तैयार किया है। इस सीरीज़ में इस राह पर चलने वाले लोगों के अलग-अलग तरह के अनुभवों को दिखाया गया है, साथ ही इन कलाकारों के माता-पिता एवं इंडस्ट्री के लिए बच्चों की खुशहाली को प्राथमिकता देने की अहमियत को उजागर किया गया है, और उनके लिए सुरक्षित और संतुलित बचपन की वकालत की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026