---Advertisement---

पहले धक्का और अब उसी फैन को गले लगाते दिखे Nagarjuna Akkineni, यूजर बोले “सब दिखावा”

Nagarjuna Akkineni अपने उसी फैन से मिलते दिखे जिसे पिछली बार उनके गार्ड ने धक्का मारा था। लेकिन फैंस को उनका यह वीडियो पसंद नहीं आ रहा है, चलिए जानते हैं क्यों?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 26, 2024 5:36 अपराह्न

Nagarjuna Akkineni
Follow Us
---Advertisement---

Nagarjuna Akkineni: बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर नागार्जुन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। उस वीडियो में एक्टर एयरपोर्ट पर अपने गार्ड के साथ चल रहे थे, तभी एक दिव्यांग फैन उनसे मिलने आया ही था कि एक्टर के गार्ड ने उसे धक्का दे कर जमीन पर गिरा दिया। यहीं अब नागार्जुन का एक रीसेंट वीडियो सामने आया है जिसमें वह उसी फैन को गले लगाते दिख रहे हैं। लेकिन एक्टर का उस फैन को अब गले लगाना फैंस को खासा पसंद नहीं आ रहा, जिससे वह सभी उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे।

पहले धक्का, अब उसी फैन को गले लगाते दिखे Nagarjuna Akkineni

एक्टर के गार्ड द्वारा दिव्यांग आदमी को धक्का देने के बाद अब सोशल मीडिया पर नागार्जुन का दूसरा वीडियो सामने आया है। अपनी इस दूसरी वीडियो में एक्टर उसी फैन को गले लगा रहे हैं जिसे पिछली बार उनके गार्ड ने बुरी तरह धक्का दे कर जमीन पर गिरा दिया था। वीडियो में दिख रहा है कि, इस बार भी वह दिव्यांग फैन उनसे मिलने आता है और नागार्जुन उन्हें गले लगा लेते हैं।

वीडियो देख एक्टर को ट्रोल करने लगे फैंस

जिस तरह पहले लोगों ने नागार्जुन और उनके गार्ड को बुरी तरह ट्रोल किया था उसी तरह इस बार भी कुछ हुआ है। दरअसल जैसे ही एक्टर का यह वीडियो सामने आया हर कोई इसे नाटक बताने लगा। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “ये सब दिखावा है” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया “सब फेम का चक्कर है बाबू भैया।” यही नहीं एक यूजर ने तो उनसे सवाल ही कर डाला और कहता दिखे “उस दिन किसकी गलती थी फिर बॉस”

नागार्जुन ने अपनी गलती के लिए मांगी थी माफी

इसी के साथ आपको बता दें, जब एक्टर का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगा और लोग नागार्जुन को ट्रोल करने लगे तो एक्टर ने माफी मांगते हुए अपने एक्स अकाउंट द्वारा लोगों से माफी मांगी और एक पोस्ट शेयर किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026