---Advertisement---

चुनाव हारने के बाद पहली बार Pawan Singh ने Khesari Lal Yadav के लिए उठाया बड़ा कदम, जानें वीडियो शेयर कर क्या कहा?

Pawan Singh ने Khesari Lal Yadav की अपकमिंग फिल्म रंग दे बसंती को लेकर खास अपील की है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 6, 2024 4:10 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह Pawan Singh ने पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वो विफल रहे। उन्हें इंडिया गठबंधन और सीपीआई उम्मीदवार राजा राम सिंह ने 90 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। हार के बाद एक्टर ने इसकी जिम्मेदारी भी है। पवन सिंह के हारने से उनके चाहने वालों का दिल टूटा हुआ है। एक्टर भी काफी खामोश नजर आ रहे हैं लेकिन इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट भोजपुरी सिंगर और एक्टर ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव Khesari Lal Yadav के समर्थन के लिए एक पोस्ट डाला और अपने फैंस से खेसारी को समर्थन देने की अपील की है।

Pawan Singh ने Khesari Lal Yadav के लिए फैंस से की अपील

आपको बता दें, एक समय था जब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिलता है। भरे मंचों से अकसर ये दो भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अकसर तंज सकते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान जब पवन सिंह चुनावी मैदान में थे इस दौरान खेसारी लाल ने पावर स्टार को खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कई भरे मंचों से पवन सिंह को वोट देने के लिए कहा लेकिन अफसोस पावर स्टार हार गया। अब पवन सिंह ने खेसारी लाल के इसी समर्थन और प्यार को देखते हुए उनकी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने का एलान किया है।

“उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “आप सभी से विनती है कि मेरे भाई खेसारी लाल यादव जी कि फ़िल्म रंग दे बसंती को ढेर सारा प्यार दुलार और आशीर्वाद दीजिये।

7 जून को खेसारी की फिल्म रंग दे बसंती हो रही रिलीज

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव की देशभक्ति प्रेम से ओत-प्रोत फिल्म रंग दे बसंती 7 जून को यानी की शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। अब पवन सिंह ने इसी फिल्म का वीडियो डालकर अपने फैंस से प्यार देने को कहा है। पवन सिंह के इस पोस्ट पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026