---Advertisement---

Friendship Day 2024: रणवीर-अर्जुन ही नहीं सारा-जाह्नवी भी हैं एक-दूसरे की जान, जिगरी दोस्त की लिस्ट में शामिल हैं ये सितारे

Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप गोल देने में ये सितारे हमेशा रहते हैं आगे, लिस्ट में दिशा पटानी मौनी रॉय से लेकर सारा जाह्नवी तक का नाम है शामिल जो एक दूसरे के साथ हैं काफी क्लोज। आईए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2024 2:21 अपराह्न

Friendship Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त को है और यह दिन दो दोस्तों के बीच रिश्ते के जश्न मनाने का है। इस खास दिन को दो दोस्त अपने-अपने तरीके से मनाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कुछ सितारे भी ऐसे हैं जो आपस में काफी खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं और उनकी दोस्ती कई दफा लोगों ने भी देखी है। आइए देखते हैं बॉलीवुड के कुछ फ्रेंड्स जो अक्सर गोल सेट करने में रहते हैं कामयाब।

मौनी रॉय और दिशा पटानी

मौनी रॉय और दिशा पटानी बेस्ट फ्रेंड की लिस्ट में शुमार है और दोनों की दोस्ती की झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। बीच वेकेशन हो या फिर कोई पार्टी एक दूसरे के साथ पोज देने में मौनी और दिशा कोई कसर नहीं छोड़ती है।

सुहाना खान और अनन्या पांडे का नाम भी शामिल

लिस्ट में सुहाना खान और अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है जो फ्रेंडशिप गोल देने में हमेशा आगे रहती है।।खास बात यह है कि ये दोनों शनाया कपूर की भी म्युचुअल फ्रेंड है और तीनों की तस्वीरें सुर्खियों में बनी रहती है जहां वे चिल करती नजर आती है।

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की दोस्ती भी जगजाहिर है और ये हसीनाएं एक दूसरे की जिगरी दोस्त है। दोनों फिलहाल इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बना चुकी हैं और फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।

यारों के यार हैं अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती की झलक तब देखने को मिलती है जब वे एक साथ धमाल मचाते हैं। दोनों की जुगलबंदी फैंस को किस कदर पसंद है इसमें कोई दो राय नहीं है। यही वजह है कि वह हर बार सुर्खियां बटोर लेते हैं।

श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ की दोस्ती

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ स्कूल फ्रेंड्स रह चुके हैं। यही वजह है कि दोनों के बीच की दोस्ती काफी खास है और निजी जिंदगी में बेहद करीब है। वे अक्सर फ्रेंडशिप गोल देती नजर आती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026