---Advertisement---

Sonakshi Sinha Wedding: Alia Bhatt से Deepika Padukone और Kiara Advani तक, इन बड़ी हस्तियों ने क्यों की शादी स्किप?

Alia Bhatt से लेकर Deepika Padukone जैसे कई बड़े सितारों ने Sonakshi Sinha की शादी में शिरकत नहीं की, चलिए जानते हैं क्यों?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 24, 2024 12:53 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल के शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सुनामी ला दी है। इंटरनेट पर एक्ट्रेस का वेडिंग लुक से लेकर, शादी में आए मेहमानों की लिस्ट तक धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जहां एक्ट्रेस की शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां आई वहीं दूसरी तरफ कई बड़े सितारों ने सोनाक्षी की शादी अटेंड ही नहीं की। एक्ट्रेस की शादी मिस करने वालों की लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी तक का नाम शामिल है। चलिए अब जानते हैं सोनाक्षी और जहीर की शादी में किन सितारों ने शिरकत नहीं की और क्यों?

Sonakshi Sinha की शादी में नहीं दिखीं आलिया

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को नहीं देखा गया। उनके शादी में न दिखने से यह साफ हो रहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस की शादी स्किप कर दी है हालांकि, उन्होंने अभी इसकी कोई वजह नहीं बताई है। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कपल को शादी की बधाई दी है।

सोनाक्षी की शादी अटेंड करने नहीं पहुंची दीपिका

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द अपने पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं और बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिससे वह अभी मुंबई में नहीं हैं। बता दें यही दो वजह हो सकती हैं जिससे वह सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शिरकत नहीं कर पाई।

एक्ट्रेस की शादी में नहीं दिखीं कियारा आडवाणी

यहीं आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी किसी कारण सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल नहीं हो पाईं। लेकिन आलिया भट्ट की तरह कियारा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी डाली और न्यूली वेड कपल को बधाई दी।

अनन्या पांडे भी नहीं हो पाईं सोनाक्षी की शादी में शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी बाकी हसीनाओं की तरह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल नहीं हो पाईं हालांकि, उन्होंने अभी तक इसकी वजह पर रौशनी नहीं डाली है। लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उनके कांग्रेचुलेट किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026