---Advertisement---

Fukrey 3: अपने जुगाड़ से सबको लुभाने आ रही है फुकरों की टोली, फ़र्स्ट लुक पोस्टर में किरदारों का दिखा मज़ेदार अंदाज़

Fukrey 3: बॉलीवुड की कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म ‘फुकरे’ साल 2013 की सुपरहिट फ़िल्मों में से एक थी। वहीं अब फ़िल्म का तीसरा पार्ट रिलीज़ होने वाला है ऐसे में मेकर्स ने फ़िल्म से किरदारों का मज़ेदार फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 4, 2023 1:56 अपराह्न | Updated: सितम्बर 4, 2023 2:52 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Fukrey 3: साल 2013 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड की कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म ‘फुकरे’ अब एक बार फिर लोगों के हंसाने आ रही है। फ़िल्म का तीसरा पार्ट यानी ‘फुकरे 3’ अपने पुराने किरदारों के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। फ़्रेंचाइज़ी के फैंन्स इस फ़िल्म को देखने के लिए काफ़ी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने फ़िल्म के किरदारों के फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ करके फैंस को खुश कर दिया है। 

Fukrey 3 के किरदारों का मज़ेदार फ़र्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़ 

मेकर्स द्वारा रिलीज़ किए गए इन फ़र्स्ट लुक पोस्टरों में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी मज़ेदार अंदाज़ में दिख रहे हैं। वहीं इस बार फ़िल्म के मुख्य किरदारों में से एक अली फ़ज़ल फ़िल्म में नहीं हैं जिसको लेकर फैंस निराश हैं। पोस्टर की बात करें तो इसमें सबसे पहले वरुण शर्मा मोर की कॉस्ट्यूम पहने दिख रहे हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर पुलकित सम्राट की है जो एक लकड़ी के तख्ती से लटके दिख रहे हैं। 

इसके बाद पंकज त्रिपाठी ज़मीन पर बैठे नज़र आ रहे हैं और उनके पीछे वरुण शर्मा कंधे पर वॉटर टैंक लिए खड़े हैं। चौथा पोस्टर मनजोत सिंह का है जो उलझन में दिख रहे हैं। आख़िर में फ़िल्म की स्टार ऋचा चड्ढा हाथ में अपना कटआउट लिए ख़ुशी से पोज़ करती नज़र आ रही हैं। वहीं पोस्टर को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस बार फिल्म में और भी ज़्यादा एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है।

इस दिन रिलीज़ होगा ट्रेलर 

आपके बता दें कि Funrey 3 के किरदारों के पोस्टर के साथ-साथ इसके ट्रेलर रिलीज़ की घोषणा भी की गई है। फ़िल्म का ट्रेलर मंगलवार 5 सितंबर को रिलीज़ होगा। इसी की जानकारी देते हुए प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लिखा “फुकरों से मिलिए नाओ, नॉट लेटर, पिक्चर के पहले आता है ट्रेलर। Fukrey 3 का ट्रेलर कल आएगा”। आपको बता दें कि फ़िल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 

Fukrey 3 मृगदीप सिंह लांबा की कॉमेडी फ़्रेंचाइज़ी फुकरे का तीसरा पार्ट है। इसका पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज़ हुआ था और दूसरा पार्ट साल 2016 में आया था। वहीं यह फ़िल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित है जिसका निर्माण फरहान अख़्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026