---Advertisement---

Gadar 2 के 400 करोड़ क्लब में जाने पर Sunny Deol के जमीन पर नहीं हैं पैर, कुछ इस तरह किया खुशी का इजहार

Gadar 2: 'गदर 2' की सक्सेस को सनी देओल और पूरी स्टार कास्ट इंजॉय कर रहे हैं और ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सनी अपने दिल की बात करते हुए नजर आए। इस वीडियो में उन्होंने फैंस को इस कामयाबी का श्रेय दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2023 4:53 अपराह्न

Gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2‘ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज से पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ देगी और कुछ ऐसा ही देखने को भी मिल रहा है। फिलहाल 22 साल बाद रिलीज हुई इस सिक्वल फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और यह कमाई के मामले में 400 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म की हो रही ताबड़तोड़ कमाई से स्टार कास्ट काफी खुश हैं और ऐसे में सनी देओल का रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

सनी देओल की खुशी का नहीं है ठिकाना

जहां पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर पीट रही थी। ऐसे में रिलीज के सिर्फ 12 दिन बाद ही 400 करोड़ क्लब में शामिल होना वाकई बहुत बड़ी बात है। ऐसे में सनी काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी खुशी का इजहार सोशल मीडिया के जरिए किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह नाम आंखों से फैंस को धन्यवाद दे रहे हैं और प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए हैं।

वीडियो में इमोशनल दिखे सनी

सनी देओल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “थैंक यू।” इस वीडियो को फैंस को पसंद कर रहे हैं और सनी देओल की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, “आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोगों को गदर 2 इतनी ज्यादा पसंद आई है उसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था। हम लोगों ने 400 करोड़ पार कर लिया है और आगे भी जाएंगे। आप लोगों को तारा सिंह सकीना और पूरा गदर परिवार पसंद आया उसके लिए दिल से धन्यवाद।” इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अब तक 145000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

400 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई ‘गदर 2’

गौरतलब की सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 2001 में आई ‘ग़दर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। 22 साल बाद ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज किया गया। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस इक्वल फिल्म को लोग खूब प्यार दे रहे हैं और यही वजह है कि यह 400 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म तहलका मचा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026