---Advertisement---

Gadar 2: क्या 22 साल बाद सकीना और तारा कर पाए कमाल! लोगों के रिएक्शन जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Gadar 2: 22 साल बाद सनी देओल और अमीषा पटेल तो आ गई लेकिन इस बार वह लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हैं। जी हां, तारा सिंह और सकीना की फिल्म ‘गदर 2‘ सिनेमाघरों में तो रिलीज हो गई लेकिन इस बार दर्शकों से प्यार नहीं मिल रहा है। सनी और अमीषा की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2023 11:18 पूर्वाह्न

gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: 22 साल बाद सनी देओल और अमीषा पटेल तो आ गई लेकिन इस बार वह लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हैं। जी हां, तारा सिंह और सकीना की फिल्म ‘गदर 2‘ सिनेमाघरों में तो रिलीज हो गई लेकिन इस बार दर्शकों से प्यार नहीं मिल रहा है। सनी और अमीषा की फिल्म को लेकर क्रेज तो बहुत ज्यादा देखने को मिला था और एडवांस बुकिंग के मामले में भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को हुआ वाहियात बता रहे हैं। जहां दूसरी तरफ कुछ लोग फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स का एक वर्ग हैरान है कि जिसका 22 साल से इंतजार था वह फिल्म ऐसी बनी है।

आखिर क्यों ‘गदर 2’ से फैंस है नाराज

सनी और अमीषा की फिल्म की बात करें तो इसमें उत्कर्ष शर्मा का किरदार लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं कि एक बार फिर अपने बेटे उत्कर्ष को बड़े पर्दे पर उतार अनिल शर्मा ने अपना फैलियर साबित किया है क्योंकि वह इस किरदार के लायक नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ सनी देओल के कम सीन्स को लेकर भी यूजर्स हैरान और खफा नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सनी देओल के नाम पर इस फिल्म की चर्चा थी और उन्हें इतने कम सींस दिए गए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों को इस फिल्म में 90s के माहौल की याद दिला रही जो इस समय कारगर नहीं है।

क्या वीकेंड पर फिल्म दिखा पाएगी दमखम

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि आधी फिल्म तो फिर भी देखने लायक है लेकिन बाद में यह काफी वाहियात है। जो लोग सिनेमा हॉल में इस फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं उन्हें सोच समझ कर जाना चाहिए। यह बात सच है कि रिलीज से पहले सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे। माना जा रहा था कि फिल्म कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ेगी लेकिन अब रिलीज के बाद माहौल ही कुछ और हो गया है। हालांकि अभी तो शुरुआत ही है। हो सकता है फिल्म आगे दर्शकों को लुभाने में कामयाब होगी। वहीं वीकेंड को देखते हुए उम्मीद जताई जा सकती है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

फिल्म को देखने के लिए बेताब थे लोग

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बनी यह फिल्म 22 साल पहले गदर का सिक्वल है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा तारा और सकीना के बेटे के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमीषा और सनी के बीच की केमिस्ट्री और उसके पुराने आईकॉनिक गानों की वजह से लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026