---Advertisement---

“मुझे जैसी उम्मीद थी फ़िल्म बिल्कुल वैसी….” Gadar 2 पर Hema Malini ने दी प्रतिक्रिया, सनी देओल को लेकर कही ऐसी बात

Gadar 2: फ़िल्म ग़दर 2 रिलीज़ के 10 दिन बाद भी मज़बूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। फ़िल्म कमाई के मामले में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है जिसकी रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी फ़िल्म की जमकर तारीफ कर ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 20, 2023 12:42 अपराह्न

Gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: फ़िल्म ग़दर 2 रिलीज़ के 10 दिन बाद भी मज़बूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। फ़िल्म कमाई के मामले में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है जिसकी रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी फ़िल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल Hema Malini का नाम भी जुड़ गया है। हेमा जी ने हाल ही में सनी की फ़िल्म ग़दर 2 देखी है जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रातिक्रिया दी है 

Gadar 2 पर Hema Malini ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल हाल ही में Hema Malini ने सिनेमाघर में जाकर अपने सौतेले बेटे और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फ़िल्म Gadar 2 देखी थी। फ़िल्म देखने के बाद अभिनेत्री ने अब फ़िल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हेमा मालिनी ने कहा की उन्हें फ़िल्म बहुत अच्छी लगी। उन्होंने बताया कि “मुझे जैसी उम्मीद थी फ़िल्म बिल्कुल वैसी थी। मुझे फ़िल्म काफ़ी दिलचस्प लगी। फ़िल्म देखकर ऐसा लग रहा था मानों यह 70-80 के दशक का दौर हो। अनिल शर्मा (Anil Sharma) जी ने बहुत बढ़िया निर्देशन किया है।”

Hema Malini ने की तारा और सकीना की केमिस्ट्री की तारीफ़ 

फ़िल्म के साथ-साथ Hema Malini को फ़िल्म के मुख्य किरदार तारा (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) की केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आई। अभिनेत्री ने दोनों की तारीफ़ करते हुए कहा कि “दोनों ने बहुत बढ़िया काम किया है। 22 साल बाद भी दोनों बहुत सुंदर लग रहे हैं।” इसके साथ ही Hema Malini ने फ़िल्म में अपने सौतेले बेटे सनी देओल के अभिनय की भी तारीफ़ की। उन्होंने कहा “फ़िल्म में सनी बहुत बढ़िया हैं। उत्कर्ष ने भी कमाल का काम किया है। यह फ़िल्म भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर अच्छा संदेश देती है। 

Gadar 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

आपको बता दें कि शनिवार को अनिल शर्मा की फ़िल्म Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस (Gadar 2 Box Office Collection) पर 31.07 करोड़ की ज़बरदस्त कमाई की है। इसके साथ ही फ़िल्म का घरेलू कलेक्शन कुल 336.2 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। वहीं फ़िल्म का विश्वव्यापी कलेक्शन 433.70 करोड़ पहुँच चुका है। इसके साथ ही सनी देओल और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फ़िल्म ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में पहुंच चुकी है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026