---Advertisement---

Gadar: अमीषा और सनी देओल फैंस के लिए खुशखबरी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर करें फिल्म को एंजॉय

Gadar: पिछले कुछ समय से ‘गदर 2’ को लेकर अमीषा पटेल और सनी देओल काफी चर्चा में हैं। जल्द रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘गदर 2’ से पहले लोग एक बार फिर गदर को काफी इंजॉय कर रहे हैं। यही वजह है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2023 2:44 अपराह्न

gadar
Follow Us
---Advertisement---

Gadar: पिछले कुछ समय से ‘गदर 2’ को लेकर अमीषा पटेल और सनी देओल काफी चर्चा में हैं। जल्द रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘गदर 2’ से पहले लोग एक बार फिर गदर को काफी इंजॉय कर रहे हैं। यही वजह है कि हाल ही में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी वहीं अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया गया है। फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। आप इसे घर बैठकर इंजॉय कर सकते है। 22 साल बाद ‘गदर 2’ से सनी और अमीषा एक बार फिर तबाही मचाने के लिए आ रहे हैं लेकिन उनकी एवरग्रीन फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में ‘गदर’ का नाम टॉप पर है।

गदर का क्रेज बरकरार

‘गदर’ बॉलीवुड की उन फिल्मों की लिस्ट में शुमार है जो फैंस काफी पसंद करते हैं। 22 साल बाद भी इसका क्रेज उसी कदर है जो रिलीज के समय देखी गई थी। खास बात यह है कि फिल्म हर उम्र के लोगों के लिए काफी खास है। भारत और पाकिस्तान की कहानी को जिस तरह दिखाया गया है उसे लोग काफी पसंद करते हैं। अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी इस फिल्म में काफी हिट साबित हुई है। यही वजह है कि लोग इस फिल्म को भूल नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

इस ओटीटी पर ऐसे एंजॉय कर सकते हैं फिल्म

ऐसे में जब ‘गदर 2’ रिलीज होने वाली है तो मेकर्स इसे भी हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ‘गदर 2’ को देखने से पहले फैंस गदर को भी एंजॉय करना चाहते हैं। ‘गदर’ को लेकर खुमार को देखते हुए मेकर्स में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। जी हां रिपोर्ट की मानें तो जी 5 पर इस फिल्म को जारी किया गया है। चैनल ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि आप इस फिल्म को देख सकते हैं। हालांकि आपको यह बात बता दें कि अमीषा पटेल और सनी की फिल्म को देखने के लिए आपको रेंट देने होंगे लेकिन आपके पास मौका है कि आप इसे घर बैठ कर देख सकते हैं।

कब रिलीज हो रही है ‘गदर 2’

बता दें कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर सुनामी मचा देगी। ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आने वाली है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026