---Advertisement---

Ganapath: दुनिया बदलने की चाहत में इस दिन टीजर ला रहे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- ‘बाप ऑफ एक्शन बैक’

Ganapath: एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' के टीजर रिलीज की घोषणा कर दी है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है जिसमें टाइगर का अंदाज देख लोग एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसे ताबड़तोड़ लाइक कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि टाइगर श्रॉफ अपने अंदाज में छा गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2023 12:05 अपराह्न

Ganapath
Follow Us
---Advertisement---

Ganapath: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां फर्स्ट लुक को देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए थे। वहीं अब एक वीडियो जारी किया गया है जिसके साथ टीजर डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म दशहरा के मौके पर सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है लेकिन इससे पहले इस वीडियो को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस देखने के बाद बेकरार हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब रिलीज हो रही है यह टीजर।

टाइगर के डायलॉग ने जीता दिल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें टाइगर श्रॉफ कहते हैं, “आपने मुझे मिस किया मैंने तो बहुत किया। सोच रहे होंगे कि मैं इतने टाइम से कहां हूं। मैं कुछ स्पेशल प्लान कर रहा था कुछ ऐसा जो मुझे और आपको रिझाए दुनिया के सबसे टॉप पर सबसे ऊपर है तो कुछ माइंड ब्लोइंग तो बनता है ना तो आओ इस दुनिया को बदल दे।”

इस दिन होगा टीजर रिलीज

इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ ओपन शर्ट ब्लैक लुक में हैं और अपने डायलॉग से लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आए। वहीं डायलॉग खत्म होने के बाद वह नीचे फुल एक्शन मोड में गिर जाते हैं। प्रोमो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “दुनिया बदलने के लिए दुनिया को बदलना पड़ता है। टीजर 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। प्रोमो में टाइगर श्रॉफ का फुल ब्लैक अंदाज और उनके मसल्स को देख लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। यह वाकई काफी मजेदार और खास है।

प्रोमो देख फैंस कर रहे कमेंट

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसे दिशा पटानी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लाइक कर चुके हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, “बिस्मिल्लाह इंतजार नहीं कर सकती।” एक और यूजर का कहना है, “बाप ऑफ एक्शन वापस आ गया है।” बता दें कि यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है जिसमें कृति सेनन टाइगर के अपोजिट दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026