---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: नौवारी साड़ी में ढोल पर ऐसे नाचीं Shilpa Shetty, मुंह छिपाते नज़र आए पति राज कुंद्रा

Ganesh Chaturthi 2023: Shilpa Shetty हर साल अपने घर पर गणपति का स्वागत करते हैं इस साल भी अभिनेत्री ने गणपति बप्पा का स्वागत धूमधाम से किया। वहीं गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बप्पा का विसर्जन करते हुए अभिनेत्री एक गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी में ढोल पर जमकर नाचती नज़र आईं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 20, 2023 10:51 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: हर साल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने घर पर गणपति का स्वागत करते हैं। इस साल भी शिल्पा ने अपने घर पर गणपति बैठाए हैं। वहीं अब बुधवार को अभिनेत्री ने ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन किया है। इस दौरान उन्हें भी ख़ुशी से जमकर नाचते हुए देखा गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

ढोल नगाड़ों के साथ Shilpa Shetty ने किया गणपति बप्पा का विसर्जन

बुधवार को Ganesh Chaturthi 2023 के दूसरे दिन Shilpa Shetty अपने घर के बाहर पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन करती नज़र आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने एक गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद ख़ूबसूरत लग रही थीं। ANI द्वारा शेयर किए गए एक विडियो में शिल्पा शेट्टी द्वारा गणपति बप्पा का विसर्जन करने के दौरान उनके पति राज कुंद्रा, उनके दोनों बच्चे और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी मौजूद थीं।

वहीं इस दौरान जब ढोल मज़ा तब Shilpa Shetty उस पर जमकर नाचतीं नज़र आईं। इस बीच उनका साथ देने उनके पति राज कुंद्रा भी आए जिन्होंने हर बार की तरह इस बार भी अपने चेहरे को ढकने के लिए एक मास्क लगा रखा था। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, उनके दोनों बच्चों और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने मिलकर गणपति बप्पा को विसर्जित किया।

इसके बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार पर पवित्र जल छिड़का और फिर हाथ जोड़कर पूजा की। इसका एक वीडियो शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा “हमारे गन्नू राजा को अलविदा कहना हमेशा सबसे कठिन हिस्सा होता है, लेकिन हम अगले साल उनके और भी अधिक प्यार, शांति, आशीर्वाद, सकारात्मकता और खुशी के साथ वापस आने का इंतज़ार करेंगे।”

हर साल धूमधाम से मनाती हैं गणेश चतुर्थी

ग़ौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी बहुत धूमधाम से मनाती हैं। इस मौक़े पर वह अपने घर पर गणपति का स्वागत करके उनकी पूजा करती हैं। इस बार भी अभिनेत्री ने गणेश चतुर्थी का त्योहार ख़ुशी और उल्लास के साथ मनाया। इंस्टाग्राम पर अपने घर पर गणपति के आगमन की एक वीडियो अभिनेत्री ने मंगलवार को शेयर की। इस वीडियो में वह एक ख़ूबसूरत मिररवर्क वाली पीले रंग की साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026