---Advertisement---

Gauraiya Live: दिल दहला देने वाली फिल्म इस दिन होगी रिलीज, क्या बोरवेल में फंसी बेटी की जान बचा पाएगा यह मजदूर

Gauraiya Live: बोरवेल या गड्ढों में बच्चों की गिरने की खबरें आए दिन लाइमलाइट में रहती है। ऐसी ही सच्ची घटनाओं पर आधारित गौरैया लाइफ रिलीज होने के लिए तैयार है जिसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और यह दिल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2024 7:01 अपराह्न

Gauraiya Live
Follow Us
---Advertisement---

Gauraiya Live: बोरवेल या गड्ढों में बच्चों की गिरने की खबरें आए दिन लाइमलाइट में रहती है। ऐसी ही सच्ची घटनाओं पर आधारित गौरैया लाइफ रिलीज होने के लिए तैयार है जिसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और यह दिल को छू लेने वाली कहानी फैंस के बीच चर्चा में है। ‘पिपली लाइव’ के नत्था इस फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर नजर आने वाले हैं और यह झलक फिलहाल चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह फिल्म चर्चा में।

क्या है गौरैया लाइव की कहानी

इस फिल्म की कहानी रियल कहानी पर आधारित बताई जा रही है। रामपाल नामक मजदूर की रियल जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में उसकी दुख भरी कहानी दिखाई गई है। दरअसल उसकी बेटी गौरैया एक बोरवेल में गिर जाती है और ऐसे में गौरैया लाइव पूरी तरह से संकट में फंसी एक लड़की और उसके परिवार की कहानी है। लड़कियों के परिवार का राजनीतिकों से बचाव का अनुरोध व्यर्थ हो जाता है जब एक राजनीतिक एजेंडा बनता है। गौरैया के खतरे में पड़ी जिंदगी को बचाने के लिए आखिर क्या करेंगे परिवार वाले।

फिल्म होगी इस दिन रिलीज

‘गौरैया लाइव’ 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसका फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका था जिसमें एक ऐसी लड़की का चेहरा दिखाई दे रहा था जो गड्ढे में दिल दहला देने वाली स्थिति में है और वहीं गड्ढे के ऊपर कुछ लोग उन्हें ताकते हुए देखे गए थे। इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें ओंकार दास मानिकपुरी, सीमा सैनी, रोहित राज सिंह जैसे किरदार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म काफी इमोशनल होने वाली है और फैंस ग्रेबियल वत्स की इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026