---Advertisement---

‘मई 2020 में…’ Ahmedabad Plane Crash के बहाने Air Asia पर निकली Gaurav Taneja की भड़ास! 5 साल बाद एक्स पायलट ने इस तरह किया व्यंग्य

Gaurav Taneja: गौरव तनेजा ने मई 2020 में एयर एशिया के साथ हुए विवाद को लेकर एक बार फिर इशारों इशारों में तोड़ी चुप्पी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बीच उन्होंने क्या कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2025 6:24 अपराह्न

Gaurav Taneja
Follow Us
---Advertisement---

Gaurav Taneja: कभी कमर्शियल फ्लाइट्स में पायलट की नौकरी करने वाले गौरव तनेजा को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। ऐसे में अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद वह एक के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। इस सबके बीच अपने ऊपर लगे हुए इल्जाम और विवाद पर उन्होंने इशारों इशारों में बात करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मैं मई 2020 में एयर एशिया से एक गंभीर चिंता व्यक्त की और उसके बाद जो हुआ वह काफी हैरान कर देने वाला रहा। दरअसल इस पोस्ट के जरिए Gaurav Taneja ने अपनी कहानी लोगों को एक बार फिर सुनाई है।

गौरव तनेजा ने Ahmedabad Plane Crash के बीच किस पर किया व्यंग्य

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद Gaurav Taneja ने x पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं 2020 में मैं एयर एशिया के खिलाफ उड़ान सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताएं जताई थी। डीजीसीए की जांच की सुरक्षा में कमियां पाई गई और 2 शीर्ष अधिकारी को निलंबित कर दिया। शीर्ष बॉस कौन थे कैप्टन मनीष उप्पल जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया था लेकिन बाद में एयरलाइन ने क्या किया सुरक्षा मुद्दों को ठीक नहीं किया। Whistleblower को फायर कर दिया। कैप्टन मनीष फिर से काम पर लग गए। आज एयर एशिया, विस्तारा और एयर इंडिया के विलय के बाद अनुमान लगाइए कि एयर इंडिया में उड़ान संचालन का शीर्ष बॉस कौन है, Capt Manish Uppal।”

Gaurav Taneja ने 5 साल के बाद सुनाई अपनी कहानी

दरअसल इस पोस्ट के जरिए 2020 में अपने साथ हुए विवाद को लेकर उन्होंने सफाई देने की कोशिश की और गौरव तनेजा के दावे को लेकर लोग सोशल मीडिया पर बात करने लगे। जहां उनके चाहने वाले उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखे। गौरतलब है कि फिलहाल विलय के बाद एयर एशिया, इंडिया, विस्तारा और एयर इंडिया सब टाटा समूह का हिस्सा है। बता दें कि Gaurav Taneja ने उस समय उड़ान सुरक्षा उल्लंघन के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए जांच की मांग की थी लेकिन बाद में एयरलाइन ने उन्हें नौकरी से निकाल दी थी।

फिलहाल गौरव तनेजा यूट्यूबर के तौर पर काफी चर्चा में है और लोग उन्हें फ्लाइंग बीस्ट के नाम से जानते हैं। Ahmedabad Plane Crash मामले के बीच वह चर्चा में आ गए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026