---Advertisement---

Gautam Rode के घर खुशियों ने दी दस्तक, जुड़वा बच्चों की मां बनी Pankhuri Awasthi

Gautam Rode Pankhuri Awasthi: टीवी के पॉपुलर सेलिब्रिटीज कपल की बात करें तो पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े का नाम शामिल है। एक बार फिर कपल फैंस के बीच सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। दरअसल पंखुड़ी और गौतम के घर खुशियों ने दस्तक दी है और उन्होंने अपने घर में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 3:33 अपराह्न

Gautam Rode Pankhuri Awasthi
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Rode Pankhuri Awasthi: टीवी के पॉपुलर सेलिब्रिटीज कपल की बात करें तो पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े का नाम शामिल है। एक बार फिर कपल फैंस के बीच सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। दरअसल पंखुड़ी और गौतम के घर खुशियों ने दस्तक दी है और उन्होंने अपने घर में दो नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। जी हां मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने ट्विंस बेबी को जन्म दिया है। ऐसे में उनके घर खुशियों का माहौल है और फैंस भी काफी खुश हैं। कपल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक न्यू मॉम डैड को बधाइयां दे रहे हैं।

कपल ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने 25 जुलाई 2023 को एक बेटे और बेटी का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, “जुड़वा का आशीर्वाद मिला है। हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला। 25 जुलाई 2023 को यह आए। दिल खुशी और उत्साह से भर गया। हम खुशी से 4 लोगों के परिवार की अपनी जर्नी की शुरुआत की घोषणा करते हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं गौतम और पंखुड़ी।

5 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे पंखुड़ी और गौतम

बता दे कि गौतम और पंखुड़ी की शादी को 5 साल हो गए हैं और दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। पिछले कुछ समय से ये कपल पैरंट्स बनने को लेकर चर्चा में थे। कपल ने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी जिसके बाद फैंस काफी खुश थे। उन्होंने यह भी बता दिया था कि पंखुड़ी ट्विंस को जन्म देने वाली है। पंखुड़ी और गौतम प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहे हैं और दोनों कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वही फैंस इस खबर को जानने के बाद काफी खुश हैं और कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026