---Advertisement---

Gehana Vasisth: ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस ने धर्म बदलकर बॉयफ्रेंड संग किया निकाह, सुर्ख लाल जोड़े में आई नजर

Gehana Vasisth: ओटीटी पर अपने दमदार किरदार की वजह से पहचान बना चुकी गहना वशिष्ठ को दुनिया जानती है। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम कबूल कर फैजान अंसारी संग शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर दोनों की निकाह की तस्वीरें खूब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2023 12:33 अपराह्न

Gehana Vasisth
Follow Us
---Advertisement---

Gehana Vasisth: ओटीटी पर अपने दमदार किरदार की वजह से पहचान बना चुकी गहना वशिष्ठ को दुनिया जानती है। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम कबूल कर फैजान अंसारी संग शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर दोनों की निकाह की तस्वीरें खूब वायरल ही रही है। सुर्ख लाल जोड़े में मुस्लिम ब्राइड बनी गहना काफी खूबसूरत नजर आ रही है। फैंस इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। अक्सर वेब सीरीज की वजह से चर्चा में रहने वाली ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस इस बार शादी कर सुर्खियां बटोर रही है।

मुस्लिम ब्राइड बनकर छाईं गहना

रिपोर्ट की माने तो फैजान ने गहना संग इंटीमेट सेरेमनी में निकाह किया और अब दोनों पति-पत्नी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गहना ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कर लिया है। वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि गाना लाल जोड़े में नजर आ रही है और इस दौरान उन्होंने हेवी नेकपिस और नथनी से लुक को खास बना रही है। कहने में दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस काफी अलग और खूबसूरत नजर आईं। दोनों की शादी की तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: Ira Khan: बिकिनी में दिशा पटानी को टक्कर देती हैं आमिर खान की लाडली, लोगों के उड़ा देती है होश

आखिर कौन है फैजान अंसारी

मिली जानकारी के मुताबिक गहना के पति फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और वह एक्टर भी है। वह हाल ही में अमेजन मिनी टीवी पर प्रसारित हुए शो ‘डेटबाजी’ में नजर आए थी। इस सीरीज से उन्हें एक पहचान मिली है लेकिन अब गहना संग शादी के बाद वह काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और डेट भी कर चुके हैं। हालांकि दोनों की इस तरह शादी की तस्वीरें देखने के बाद फैंस खुश होने के साथ साथ हैरान भी हैं।

एडल्ट फिल्मों की वजह से चर्चा में रही गहना

गौरतलब है कि एडल्ट फिल्मों में का करने की वजह से गहना भी विवादों में रही हैं। इस आरोप की वजह से वह फंस भी चुकी हैं। वहीं राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में भी एक्ट्रेस का नाम आया था और इस दौरान वह शिल्पा शेट्टी के पति को सपोर्ट करती दिखी थी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026