---Advertisement---

बॉलीवुड एक्टर Govinda के पैर में लगी गोली! जानिए हादसे के समय कहां थी पत्नी सुनीता

Govinda: गोविंदा के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलने के बाद घुटने के नीचे चोट आई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Govinda
Follow Us
---Advertisement---

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्टर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई जिसकी वजह से मिसफायर हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के घुटने के नीचे चोट आई है लेकिन फिलहाल स्थिति ठीक है। गोविंदा खतरे से बाहर हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से सुर्खियों में आए एक्टर और कैसी है अब उनकी हालत। इस सबके बारे में जानिए पूरी खबर।

किस तरह हुआ Govinda के रिवॉल्वर से मिस फायर

मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि गोविंदा आज सुबह किसी इवेंट में शामिल होने के लिए कोलकाता जाने वाले थे। दो दिवसीय इस दौरान से पहले वह रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे तभी अचानक से लाइसेंसी रिवॉल्वर नीचे गिरने के बाद मिसफायर हुआ। इसके बाद घुटने के नीचे उन्हें गोली लगी है। आनन-फानन में वे अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने गोली निकाल दी है। उन्हें हल्की चोट आई है। डॉक्टर ऑब्जर्वेशन में एक-दो दिन रखेंगे इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज दे दिया जाएगा।

कहां थी Govinda की पत्नी और बाकी लोग

जब गोविंदा को गोली लगी उस समय वह अपने घर में अकेले थे। कहा जा रहा है कि एक्टर की पत्नी सुनीता पहले ही कोलकाता में दर्शन करने के लिए गई थी। जब यह खबर उन्हें मिली तब वह वहां से रवाना हुई है। यह जानबूझकर नहीं किया गया है और अनजाने में गोविंदा से खुद यह गलती हुई। गोविंदा के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी है कि जब भी एक्टर बाहर जाते हैं तो रिवॉल्वर को घर में ही रखकर निकलते हैं। ऐसे में वह इस बार भी अपने घर के हॉल में मौजूद अलमारी में उसे रख रहे थे तब यह घटना हुई है लेकिन संयोग से गोविंदा ठीक हैं।

कैसी है Govinda की तबियत

गोविंदा खतरे से बाहर हैं और गोली भी पैर से निकाल दी गई है। एक्टर पूरी तरह से होश में हैं और कोई भी चिंता की बात नहीं है। यह खबर निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए राहत से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026