---Advertisement---

खुद को Govinda की गर्लफ्रेंड और मिस्ट्री गर्ल मानती है कोमल रानी! कुंडली में दूसरी शादी को लेकर लिखी बात हुई सच, सुनीता आहूजा सहित परिवार ने मारे ताने

Govinda: सुनीता आहूजा के बाद कोमल रानी के साथ एक्टर की दूसरी शादी के बाद हो रही है लेकिन क्या है कुंडली ट्विस्ट और परिवार से पड़ने वाले ताने। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में जो लोग काफी सर्च कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 11:36 पूर्वाह्न

Govinda
Follow Us
---Advertisement---

Govinda: 39 साल पहले सुनीता आहूजा से भले ही शादी हो गई थी लेकिन अपने अंदाज को लेकर अक्सर वह चर्चा में रहे हैं जहां एक्टर के कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम भी जुड़ चुका है। क्या 62 साल की उम्र में एक बार फिर वह प्यार में पड़ गए हैं। जी हां उनकी आने वाली फिल्म रूपा की को स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके अफेयर्स के रुमर्स पिछले लंबे समय से लगातार सुर्खियों में लेकिन इस सबके बीच उन्हें बीते दिन लाल बादशाह राजा के दर्शन के दौरान स्पॉट किया गया। ताज्जुब की बात यह है कि कोमल रानी भी खुद को गर्लफ्रेंड और मिस्ट्री गर्ल समझती हैं। वहीं इस सबके बीच सुनीता आहूजा ने ताना मारा है।

क्या खुद को गोविंदा की गर्लफ्रेंड मानती है कोमल


सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सबके बीच खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कई वीडियो को शेयर करते हुए नजर आई जिसे अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया था। इसमें कोमल को गोविंदा की गर्लफ्रेंड और मिस्ट्री गर्ल बताया गया। हालांकि इस वीडियो को शेयर करना इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि कोमल रानी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या बोल रहे हैं।

क्यों उड़ी दूसरी शादी की अफवाह

सबसे बड़ा विवाद कब हुआ जब लाल बादशाह राजा के पंडाल से कोमल रानी निकल रही थी तब उनके मांग में सिंदूर लगा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद यह भी अफवाहें आने लगी कि कोमल के साथ गोविंदा ने दूसरी शादी कर ली है। अफवाहें उड़ी लेकिन इससे पहले एक्टर के मैनेजर ने दूसरी शादी के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

सुनीता आहूजा ने क्या कहा और कुंडली ट्विस्ट की जाने सच्चाई

वहीं गोविंदा की बात करें तो उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि “मेरी कुंडली में दो शादियां लिखी हुई है। कल को कौन जाने की मैं फिर से किसी रिश्ते में आ जाऊं और प्यार करने लगूं। शादी भी कर लूं, सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।” वहीं अपने पति पर बनाई जा रही बातों पर प्रतिक्रिया देने में सुनीता आहूजा पीछे नहीं रहती है। जहां बीते दिन गोविंदा और कोमल रानी को साथ देखने के बाद सुनीता आहूजा ने कहा था कि “जानवर हमेशा वफादार रहते हैं उनसे प्यार करो इंसानों से नहीं इंसान धोखेबाज होते हैं।”

कश्मीरा शाह ने Govinda पर किया था कटाक्ष

वहीं गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक कृप्टिक पोस्ट लिखा कि “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि लोग एक मिस्ट्री गर्ल के बारे में इतनी पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें ग्लोरिफाई कर रहे हैं। दूसरे का घर तोड़ने वालों का महिमामंडन करना बंद करें। अपनी वफादार पत्नी को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के पीछे भागने वाले पुरुषों को आदर्श मानना बंद करें यह बेहद घृणास्पद है।”

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026